13 राज्यों पर खतरे के 48 घंटे, मौसम बरपा सकता है कहर, हरियाणा में दो दिन स्कूल बंद

13 राज्यों पर खतरे के 48 घंटे, मौसम बरपा सकता है कहर, हरियाणा में दो दिन स्कूल बंद
राजधानी दिल्ली समेत देश के 13 जिलों में आंधी, तूफान और तेज बारिश की चेतावनी जारी की गयी है। मानसून से पहले मौसम के बदले मिजाज ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दी है। बिन मौसम बारिश किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचा रही है, तो वहीं आंधी-तूफान ने कई लोगों की जिंदगी छीन ली है। अगले 48 घंटे देश के 13 राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों के लिए खतरे से भरे हुए हैं। मौसम विभाग ने अलर्ट जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटों में कुदरत कहर बरपा सकती है। गृह मंत्रालय की ओर से भी कहा गया है कि जम्मू-कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के कई स्थानों में आंधी-तूफान और ओलावृष्टि के साथ बारिश हो सकती है। असम, मेघालय, नगालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा के कुछ इलाकों में भारी बारिश हो सकती है। मौसम विभाग के मुताबिक, जम्मू कश्मीर, उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुछ इलाकों में भी गरज-बरज के साथ बारिश हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के कुछ स्थानों पर धूल भरी आंधी चल सकती है। दिल्ली और चंडीगढ़ में तेज बारिश के साथ हवाएं चल सकती हैं। हरियाणा के दूर-दराज इलाकों में 7-8 मई को आंधी-तूफान आने की मौसम विभाग की चेतावनी के बाद राज्य सरकार ने सभी निजी और सरकारी स्कूल बंद रखने का फैसला किया है। राज्य शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा ने कहा कि मौसम विभाग की चेतावनी के बाद 7-8 मई को स्कूल बंद रखने का फैसला किया गया है।
अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने 6 भारतीयों को अगवा किया
अफगानिस्तान में अज्ञात बंदूकधारियों ने छह भारतीय और एक अफगानी नागरिक का अपहरण कर लिया। अपहृत सभी लोग बघलान स्थित एक भारतीय कंपनी केईसी में काम करते हैं। यह घटना बाग-ए-शमिल इलाके की है, जब ये लोग कंपनी के ही एक केंद्र का निरीक्षण करने निकले थे। स्थानीय प्रशासन ने इस घटना के पीछे आतंकी संगठन तालिबान पर शक जाहिर किया है। कंपनी ने इस घटना पर अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी है। भारत में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने बताया कि उन्हें भी भारतीयों के अगवा होने की सूचना मिली है और इस बारे में वह अफगान सरकार से संपर्क बना रहा हैं। इसके अलावा एक मतदाता रजिस्ट्रेशन केंद्र में भी धमाके के समाचार मिले हैं। इस धमाके में 30 लोगों के हताहत हुए हैं। यहां एक मस्जिद परिसर में वोटर रजिस्ट्रेशन सेंटर बनाया हुआ था। घटना के बाद बड़ी संख्या में लोग अपना मतदाता पहचान पत्र के लिए रजिस्ट्रेशन करा रहे थे। ‘टोलो न्यूज’ ने स्थानीय अधिकारियों के हवाले से बताया कि यह घटना प्रांत की राजधानी पुल-ए-खुमरी के बाग-ए-शमल गांव में हुई। इन लोगों का अपहरण उस समय हुआ जब वे उस क्षेत्र में जा रहे थे जहां कंपनी केईसी ने एक बिजली उप केंद्र का ठेका लिया है। बगलान प्रांत परिषद ने घटना को तालिबान से जोड़ा है। अपहरण की अभी तक किसी भी समूह ने जिम्मेदारी नहीं ली है।
आईपीएल: 7 साल में चौथी बार पंजाब ने राजस्थान को होमग्राउंड पर हराया
छोटे स्कोर के मैच में किंग्स इलेवन पंजाब ने अपने दूसरे होम ग्राउंड होलकर स्टेडियम पर राजस्थान रॉयल्स को 6 विकेट से हरा दिया। यह 7 साल में चौथा मौका है, जब पंजाब ने मोहाली को मिलाकर राजस्थान को अपने होम ग्राउंड पर पराजित किया। यह होलकर स्टेडियम में राजस्थान की दूसरी हार है, इससे पहले 2011 में कोच्चि टस्कर्स ने मात दी थी। राजस्थान ने पहले खेलते हुए 9/152 रन बनाए। जवाब में पंजाब ने 18.4 ओवर में 4/155 रन बनाते हुए मैच जीत लिया। पंजाब के ओपनर क्रिस गेल आज नहीं चले। वे 8 रन बनाकर 23 के स्कोर पर जोफ्रा आर्चर का शिकार बन गए। उनके बाद 29 के स्कोर पर मयंक अग्रवाल भी 2 रन बनाकर बेन स्टोक्स की गेंद पर आउट हो गए। अग्रवाल के बाद आए करुण नायर ने केएल राहुल के साथ 50 रनों की साझेदारी की। नायर को 31 रन पर अनुरीत सिंह ने बोल्ड कर दिया। अक्षर पटेल ने केवल 4 रन बनाए। मार्कस स्टोइनिस 23 रन बनाकर राहुल के साथ नॉट आउट रहे।
राजस्थान की शुरुआत अच्छी नहीं रही। ओपनर डी आर्सी शॉर्ट 2 और अजिंक्य रहाणे 5 रन बनाकर आउट हो गए। दोनों के बाद संजू सैमसन 28, बेन स्टोक्स 12 और कृष्णप्पा गौतम 5 रन बनाकर पवेलियम लौट गए। पंजाब की तरफ से मुजीब उर रहमान में बेहतरीन बॉलिंग करते हुए 4 ओवर में 27 रन देकर 3 विकेट लिए। उन्हें मैन ऑफ द मैच अवार्ड दिया गया। पंजाब ने टीम में एक बदलाव करते हुए युवराज सिंह की जगह मनोज तिवारी को टीम में शामिल किया। वहीं, राजस्थान ने धवल कुलकर्णी की जगह अनुरीत सिंह को टीम में लिया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
