आकांक्षात्मक जिलों में तेजी से हो रहा विकास, एक दिन बनेंगे नजीर: सीएम योगी
उत्तर प्रदेश की योगी सरकार की तरफ से आकांक्षात्मक जिलों का तेजी के साथ में विकास कराया जा रहा है। सरकार की तरफ से यहां पर पीएम मोदी के सहारे ही सपनों को पूरा करने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रविवार को श्रावस्ती जिले में 390 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 87 परियोजनाओं और बहराइच जिले की 221 करोड़ रुपए की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। उन्होंने वर्चुअल माध्यम से दोनों ही जगहों पर परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया। बता दें, मुख्यमंत्री को इन परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास करने के लिए श्रावस्ती और बहराइच जिले जाना था, लेकिन मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण हेलीकॉप्टर वहां लैण्ड नहीं कर पाया।
देश के प्रति अपना पूरा जीवन पीएम नरेंद्र मोदी ने किया समर्पित: धर्मेंद्र प्रधान
वर्चुअल माध्यम से सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री जी ने कहा कि इस जनपद का ऐतिहासिक महत्व है। श्रावस्ती भगवान बुद्ध की पवित्र साधना स्थली रही है। कहते हैं भगवान बुद्ध ने अपने जीवन के सर्वाधिक चातुर्मास इसी स्थान पर व्यतीत किये थे। देश और दुनिया अपार आस्था के साथ श्रावस्ती को देखती है। यह जनपद देवीपाटन मण्डल के चारों जनपदों का केन्द्र बिन्दु है। श्रावस्ती सहित इस मण्डल के 03 जनपद आकांक्षात्मक जनपद हैं। सरकार ने इन जनपदों के विकास की ठोस कार्ययोजना बनायी है। श्रावस्ती जिले में पर्यटन विकास की सम्भावनाओं को आगे बढ़ाया जा रहा है। नये एयर पोर्ट के विकास के लिये तेजी से कार्य हो रहा है। इसी क्रम में आज जनपद श्रावस्ती की 390 करोड़ रुपए से अधिक की परियोजनाओं का वर्चुअली लोकार्पण एवं शिलान्यास किया जा रहा है। जनपद के भिनगा तथा श्रावस्ती विधानसभा क्षेत्रों की परियोजनाओं के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने प्रभावी प्रयास किये हैं।
आज का उत्तर प्रदेश बेजोड़ है विकास की तरफ रहा बढ़: डा दिनेश शर्मा
ऋषि बालार्क की है पवित्र साधना स्थली
मुख्यमंत्री ने कहा कि अध्यात्म तथा संस्कृति की दृष्टि से बहराइच जिले का विशिष्ट महत्व है। बहराइच ऋषि बालार्क की पवित्र साधना स्थली रही है। यह जिला महाराजा सुहेलदेव के शौर्य और पराक्रम का साक्षी रहा है। फरवरी, 2021 में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री ने बहराइच जिले में महाराजा सुहेलदेव के ऐतिहासिक विजय स्थल पर विराट स्मारक के निर्माण कार्य का शुभारम्भ किया था। यह कार्य युद्ध स्तर पर जारी है। यह स्मारक बहराइच को एक नये पर्यटन केन्द्र के रूप में स्थापित कर उसके गौरव एवं गरिमा को आगे बढ़ाने का कार्य करेगा। उन्होंने कहा कि बहराइच जिले की इन सभी परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास करने तथा आम जनमानस के साथ संवाद बनाने की हार्दिक इच्छा के बावजूद मौसम की विपरीत परिस्थितियों के कारण उनका हैलीकॉप्टर लैण्ड नहीं कर पाया और उन्हें वापस लखनऊ आना पड़ा। उन्होंने कहा कि जनपद बहराइच की 221 करोड़ रुपए लागत की 144 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास सम्पन्न हुआ है। इसके अन्तर्गत 160 करोड़ रुपए से अधिक लागत की 76 परियोजनाओं का लोकार्पण तथा 60 करोड़ 05 लाख रुपए की 68 परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल हैं। उन्होंने परियोजनाओं के लोकार्पण एवं शिलान्यास के लिए सम्बन्धित विधान सभा के निवासियों को बधाई दी तथा परियोजनाओं को साकार करने में प्रभावी प्रयास के लिए सांसद एवं विधायकगण की सराहना भी की।
आकांक्षात्मक जिलों में बढ़ रही सुविधाएं
मुख्यमंत्री ने कहा कि महाराजा सुहेलदेव के शौर्य एवं पराक्रम से जुड़ा बहराइच जिला गौरव और गरिमा का प्रतीक है। यह एक आकांक्षात्मक जनपद है। मूर्तरूप ले रही परियोजनाएं आमजन के कल्याण एवं विकास में सहायक होंगी। उन्होंने कहा कि देवीपाटन मण्डल के तीन जनपद बहराइच, श्रावस्ती एवं बलरामपुर आकांक्षात्मक जनपद हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि केन्द्र व प्रदेश सरकार एवं जनप्रतिनिधिगण के सम्मिलित प्रयासों से प्रधानमंत्री जी के सपनों के अनुरूप देवीपाटन मण्डल के जनपदों में सामान्य एवं विकास परियोजनाएं तेजी से आगे बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि बहराइच जिले में स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार और कृषि सम्बन्धी विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाए जाने के फलस्वरूप दो वर्ष पहले जनपद में महाराज सुहेलदेव के नाम पर मेडिकल कॉलेज का शुभारम्भ किया गया है। इस संस्थान ने कोरोना काल में जनपद वासियों को बहुत राहत दी। प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश व प्रदेश में हेल्थ इंफ्रास्ट्रक्चर में उल्लेखनीय सुधार हुआ है। देवीपाटन मण्डल के तीन जनपदों में मेडिकल कॉलेज हैं। जनपद बहराइच में महाराज सुहेलदेव, जनपद बलरामपुर में श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी के नाम पर मेडिकल कॉलेज है। जनपद गोण्डा में शीघ्र नए मेडिकल कॉलेज का शिलान्यास होगा। राज्य सरकार जनपद श्रावस्ती में पी0पी0पी0 मोड पर मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने जा रही है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...