सब्सक्राइब करें
107 साल की यू-ट्यूबर 'कुकिंग क्वीन' मस्तानम्मा की याद में.....
इनके चैनल कंट्री फूड के 12.18 लाख सब्सक्राइबर हैं।
इस लेख को शेयर करें

ग्रैंड मां शेफ के नाम से मशूहर यू-ट्यूबर शेफ कारे मस्तानम्मा की फैन फॉलोइिंग जबरदस्त रही है। 107 साल की इस शेफ का वीडियो हर बार ही वायरल होता था। खुले खेत में चूल्हा जलाकर ‘दादी’ देसी डिसेज बनातीं थीं और उनकी पोती वहीं मसाला पीसकर छौंक के मसाले का पेस्ट तैयार करतीं दिखती थी। बीते सोमवार को इनका निधन हो गया। 


आपको बता दें कि इनके चैनल कंट्री फूड के 12.18 लाख सब्सक्राइबर हैं। सब्सक्राइबर की संख्या पिछले दो सालों में दोगुनी हुई है। एक महीने से भी कम समय में ये चैनल कमाऊ भी हो गया। मस्तानम्मा देसी परंपरागत व्यंजनों को बेहद खास तरीके से बनाने के लिए जानी जाती थीं, इनका लगभग हर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होता है। मस्तानम्मा दुनिया की सबसे उम्रदराज यू-ट्यूबर शेफ रही हैं। आइए जानते हैं उनसे जुड़ी कुछ खास बातें-

  • यू-ट्यूब चैनल से हुईं फेमस।

    Indiawave timeline Image

    यू-ट्यूब चैनल से हुईं फेमस।

    मस्तानम्मा ने अपने जीवन में बहुत संघर्ष किए। महज 22 साल की उम्र में उनके पति की मौत हो गई, उसके बाद पांच में से 4 बच्चों की कॉलरा बीमारी में मौत हो गई। इन सब हालातों को संभालते हुए उन्होंने खेती करना शुरू किया। 


  • देसी तरीके से बनातीं थीं खाना।

    Indiawave timeline Image

    देसी तरीके से बनातीं थीं खाना।

    खेती के साथ-साथ उन्होंने वहीं देसी तरीके से खाना बनाना भी शुरू किया। उनका ये अंदाज लोगों को काफी पसंद आया। कुछ दिन बाद इनके पोते ने गाँव के बाहर एक रेस्तरां शुरू किया। यहां मस्तानम्मा के हाथ के बने खानों का जिक्र बड़े बेहतरीन अंदाज से किया गया।  

  • यू-ट्यूब चैनल कंट्री फूड्स के नाम से।

    Indiawave timeline Image

    यू-ट्यूब चैनल कंट्री फूड्स के नाम से।

    इनका यू-ट्यूब चैनल कंट्री फूड्स कई मायनों में अलग है। जैसे मस्तानम्मा खाना बनाने के लिए कभी एलपीजी गैस का इस्तेमाल नहीं करती थीं। पुरानी लकड़ियों को जलाकर खाना बनाती थीं। सारी डिशेज खेतों में तैयार की जाती थी और हर वीडियो में 1 मिलियन से ज्यादा व्यूज रहते हैं।  

  • कुछ खास डिशेज ने बनाया खास।

    Indiawave timeline Image

    कुछ खास डिशेज ने बनाया खास।

    इस चैनल में कुछ खास डिशेज थीं जिसनें मस्तानम्मा को फेमस कर दिया। वॉटरमिलन चिकन, ऐमू के अंडे की करी और तेलुगू बैंगन का भर्ता खासतौर इनमें खास थे।मस्तानम्मा को खास तरह की बिरयानी के लिए भी जाना गया जो हैदराबाद की दम बिरयानी से काफी अलग है। इस खास तरह की बिरयानी को बांस की लकड़ी को जलाकर बनाते हैं ताकि उसके धुएं का फ्लेवर इसके स्वाद में आ सके, जो इसे खास बनाता है। 

  • नॉनवेज डिशेज बनातीं थीं ज्यादा

    Indiawave timeline Image

    नॉनवेज डिशेज बनातीं थीं ज्यादा

    मस्तानम्मा ज्यादातर नॉनवेज डिशेज बनाती थीं। वो आंधप्रदेश, तेलंगाना और मुगलई डिशेज को खास तरीके से बना चुकी हैं इसे लोगों ने काफी पसंद भी किया। मस्तानम्मा भले हमारे बीच आज नहीं हैं लेकिन उनकी ये खास रेसिपीज हमेशा उनकी याद दिलाती रहेगीं। 

सब्सक्राइब न्यूज़लेटर