भारत की रन मशीन विराट कोहली का आज जन्मदिन है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली सोमवार को 30 वर्ष के हो गए। इस मौके पर क्रिकेट के कई दिग्गज क्रिकेटरों ने उन्हें शुभकामना प्रेषित की है। दुनिया के दिग्गज बल्लेबाजों में शामिल हो रहे भारत की 'रनमशीन' विराट कोहली का जन्म 5 नवंबर 1988 को नई दिल्ली में हुआ था। आईये जानते हैं विराट कोहली के बारे में कुछ खास...
-
दिल्ली में हुआ जन्म
विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा
विराट कोहली का जन्म दिल्ली के एक मध्यमवर्गीय परिवार में 5 नवबंर 1988 को हुआ था। हालांकि, विराट के दादा मध्यप्रदेश के कटनी में रहा करते थे। लेकिन फिर कोहली के पिता पूरे परिवार के साथ दिल्ली आकर बस गए थे।
-
विराट का नाम है चीकू
अपनी मां के साथ विराट कोहली
विराट कोहली का निकनेम चीकू है। दिल्ली के पूर्व कोच अजीत चौधरी ने उन्हें यह नाम दिया था। उस वक्त विराट ने दिल्ली की रणजी टीम जॉइन की थी। तब विराट कॉमिक्स पढ़ा करते थे, जिसमें कार्टून कैरेक्टर का नाम चीकू था।
-
पिता के निधन के बाद भी
अपने पिता के साथ विराट कोहली
जब विराट कोहली अपने शिखर पर चढ़ रहे थे, उसी दौरान उनको एक बहुत बड़ा झटका लगा। विराट कोहली के पिता का निधन 2006 में हो गया था। उस वक्त कोहली रणजी टीम का हिस्सा थे। पिता की मौत के अगले ही दिन कोहली कर्नाटक के खिलाफ मैदान पर थे और 90 रनों की शानदार पारी खेले थे। बता दें कि विराट के पिता ही उन्हें स्कूटर पर बैठाकर पहली बार वेस्ट दिल्ली क्रिकेट अकादमी लेकर गए थे। विराट ने तब से पीछे मुड़कर नहीं देखा।
-
2008 में जीता विश्वकप
विराट कोहली
अंडर-19 के कप्तान रहते हुए भी विराट ने कई रिकॉर्ड बनाएं है। वर्ष 2008 में विराट कोहली अंडर 19 टीम के कप्तान थे। जब वह अंडर 19 टीम ने विराट की कप्तानी में वर्ल्ड कप भी जीता था।
-
करिश्मा थी पंसद अनुष्का से की शादी
विराट कोहली
विराट कोहली ने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्हें बचपन में करिश्मा कपूर बहुत पसंद थीं। करिश्मा की बता दें कि अब विराट अनुष्का शर्मा के साथ हैं, दोनों ने पिछले साल दिसंबर में शादी की थी।
-
विराट तोड़ सकते हैं सचिन का रिकॉर्ड
विराट कोहली
अभी हॉल ही में वेस्टइंडीज के साथ सम्पन्न हुई श्रृंखला में जिस तरीके से विराट कोहली ने तीन शतक लगाएं है उससे यहीं लग रहा है कि विराट कोहली अपने आदर्श सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। क्रिकेट जगत में यह चर्चा इन दिनों जोरों पर है कि विराट इंटरनेशनल क्रिकेट में 100 से अधिक शतक बना सकते हैं। 216 वनडे खेल चुके विराट के नाम 38 शतक हैं और वह सिर्फ सचिन तेंडुलकर (49) से पीछे हैं। वहीं टेस्ट और वनडे में विराट कोहली कुल 62 शतक लगा चुके हैं।
-
205 पारियों में बनाएं 10,000 रन
विराट कोहली
10,000 रनों का आंकड़ा पाने में विराट कोहली ने सबसे कम 205 पारियों मे पूरा किया। उन्होंने यहां तक पहुंचने में 213 वन-डे मैच खेले और सबसे तेजी से 10,000 रन बनाएं। सचिन तेंदुलकर को अपना आदर्श मानने वाले विराट ने यह मुकाम सचिन से 54 पारी पहले ही पा लिया है। सचिन तेंदुलकर ने 259वीं पारी में 10,000 रन पूरे किए थे। दस हजारी क्लब में शामिल होने वालों में विराट पांचवें बल्लेबाज है। विराट से पहले सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली, राहुल द्रविड़ और एमएस धोनी भी यह कमाल कर चुके हैं।
-
रन मशीन का इतना है स्कोर
विराट कोहली
विराट कोहली ने 216 वनडे मैचों में 10232 रन और 73 टेस्ट मैचों में 6331, 62 टी20 मैचों में 2102 रन बनाए हैं। वहीं आईपीएल में कोहली अब तक 163 मैचों में 4948 रन बना चुके हैं।
-
विराट की इतनी है कमाई
विराट कोहली
फोर्ब्स के मुताबिक, विराट कोहली ने साल 2018 में 161 करोड़ की कमाई की है। इस लिस्ट में शामिल होने वाले वह इकलौते भारतीय है। इसमें 27 करोड़ रुपये सैलरी (विनिंग राशि भी शामिल) है, जबकि 134 करोड़ रुपये विज्ञापन की राशि शामिल है। यही नहीं इस लिस्ट में शामिल होने वाले वे इकलौते भारतीय भी है।