सब्सक्राइब करें
जन्मदिन विशेष: आज भी नीली आंखों की दीवानी है दुनिया, जानें ऐश्वर्या राॅय के बारे में
उनकी नीली आंखों से झांकती खूबसूरती के दीवाने आज भी दुनिया भर में हैं।
इस लेख को शेयर करें

दुनिया की खूबसूरत अभिनेत्रियों में से एक और 1994 की मिस वर्ल्‍ड ऐश्वर्या राय बच्चन का आज जन्मदिन है। आज भी 45 साल की उम्र में उनका ग्लैमर किसी से कम नहीं है। उनकी नीली आंखों से झांकती खूबसूरती के दीवाने आज भी दुनिया भर में हैं। इस उम्र में भी उनकी अदा के दिवानी दुनिया है। हाल ही में कान्‍स फिल्म फेस्टिवल उनकी खूबसूरती ने एक बार फिर से पूरी दुनिया में जलवा बिखेरा। हाल ही में उन्हें आप सबने उन्हें अनिल कपूर और राज कुमार राव के साथ उनकी फ़िल्म ‘फन्ने खान’ में देखा। हालांकि फिल्म तो कुछ खास कमाल नहीं कर पायी लेकिन, ऐश्वर्या तो ऐश्वर्या है। कभी स्टाइल को लेकर अपने स्टाइल और टशन की वजह से हमेशा सुर्ख़ियों में रहती हैं।

  • 1994 में जीता ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब

    Indiawave timeline Image

    ऐश्वर्या राॅय बच्चन

    ऐश्वर्या राॅय बच्चन ने साल 1994 में ‘मिस वर्ल्ड’ का खिताब जीता था और उसके बाद उनकी मॉडलिंग और फिल्मी करियर की गाड़ी चल पड़ी थी। कॉलेज के दौरान ही रॉय ने कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया। लेकिन, यह बात कम लोग ही जानते होंगे कि ऐश्वर्या जब नौवीं क्लास में ही थीं तभी वो एक टीवी विज्ञापन में नजर आ चुकी थीं। यानी स्क्रीन से उनका रिश्ता काफी पुराना है। आज भी ऐश्वर्या तमाम प्रोडक्ट्स के विज्ञापनों में नजर आती रहती हैं। कॉलेज के दौरान ही रॉय ने कुछ मॉडलिंग एसाईनमेंट्स में काम किया। इसके बाद वे कई टीवी विज्ञापनों में भी दिखाई दीं।

  • यह थी उनकी पहली फिल्म

    Indiawave timeline Image

    ऐश्वर्या रॉय बच्चन

    साल 1994 में ऐश्वर्या ने अपने सिर पर दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला का ताज पहना था। विश्व सुंदरी ने हिन्दी सिनेमा में फिल्म ‘और प्यार हो गया’ से अपनी एंट्री की थी। हालांकि उन्होंने अभिनय की शुरूआत उन्‍होंने तमिल फिल्‍म 'इरूवर' से की। उनकी पहली कामर्शियल सफल फिल्‍म 'जींस' रही। इसके बाद उन्‍हें बड़े पैमाने पर तब सफलता मिली जब संजय लीला भंसाली ने उन्‍हें 'हम दिल दे चुके सनम' और 'देवदास' में पारो के रोल लिए कास्‍ट किया।

  • पूरी दुनिया में पारो के रोल में छा गईं रॉय

    Indiawave timeline Image

    ऐश्वर्या रॉय बच्चन


    'हम दिल दे चुके सनम' के बाद एक बार फिर ऐश्‍वर्या ने संजय लीला भंसाली के साथ 'देवदास' में काम किया। फिल्‍म को 2002 के कांस फिल्‍म समारोह में भी दिखाया गया और टाईम मैगजीन ने इसे मिलेनियम की 10 सर्वश्रेष्‍ठ फिल्‍मों में से एक बताया। भारत में इस फिल्‍म को 10 फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार मिले जिसमें से ऐश्‍वर्या को दूसरी बार सर्वश्रेष्‍ठ अभिनेत्री का फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी शामिल है।

  • रितिक रोशन के साथ खूब जमी जोड़ी

    Indiawave timeline Image

    ऐश्वर्या राॅय बच्चन

    उनकी फिल्‍म 'धूम 2' और 'जोधा अकबर' ने देश विदेश में अच्‍छा कारोबार किया और इन फिल्‍मों में उनकी रितिक रोशन के साथ जोड़ी को सभी ने खूब पसंद किया। इस दौरान रितिक के साथ 'धूम 2' में फिल्‍माए गए एक किसिंग सीन को लेकर काफी चर्चा हुई। इस सीन को लेकर खबरें ऐसी भी आईं कि अभिषेक बच्‍चन इससे नाराज भी हुए थे। फिल्‍म 'रेनकोट' और 'गुजारिश' में भी उनके अभिनय की खूब तारीफ हुई।

  • ...और विवादों से भी रहा नाता

    Indiawave timeline Image

    ऐश्वर्या राॅय बच्चन

    रॉय का नाता विवादों से भी रहा है। कभी उनका नाम ऋतिक रोशन के साथ जुड़ा तो कभी सलमान और विवेक के साथ भी जुड़ा। 1999 में रॉय और सलमान ने एक दूसरे को डेट करना शुरू किया लेकिन 2001 में ही दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। ऐश्‍वर्या ने उन पर आरोप लगाया कि सलमान ने उन्‍हें गालियां दी और यहां तक की उन पर हाथ तक उठाया। वहीं 2009 में टाइम्‍स ऑफ इंडिया में छपे एक लेख में सलमान ने साफ किया कि उन्‍होंने आजतक किसी औरत पर हाथ नहीं उठाया है।

  • मैंगलोर में हुआ था जन्म

    Indiawave timeline Image

    अराध्या के साथ ऐश्वर्या राॅय बच्चन

    ऐश्वर्या रॉय का जन्‍म मैंगलोर, कर्नाटक में हुआ था। उनके पिता कृष्‍णराज समुद्री जीवविज्ञानी थे। उनकी मां का नाम बृंदा है जो कि गृहणी हैं। उनके एक बड़े भाई भी हैं जिनका नाम आदित्‍य रॉय है और वे मर्चेंट नेवी में इंजीनियर हैं। वे ऐश्‍वर्या की फिल्‍म 'दिल का रिश्‍ता' के सह-निर्माता भी थे। मैंगलोर में जन्मीं रॉय का परिवार कुछ समय बाद मुंबई आ गया और यहां ऐश्‍वर्या ने आर्य विद्या मं‍दिर हाई स्‍कूल से पढ़ाई की थी। बारहवीं की पढ़ाई जय हिन्‍द कॉलेज से की और उसके बाद डीजी रूपारेल कॉलेज ज्‍वाइन कर लिया जहां उन्‍हें एचएससी परीक्षा में 90 प्रतिशत अंक आए। ऐश्वर्या को हिंदी और अंग्रेजी के अलावा, तमिल, तुलू, कन्नड़ और मराठी भाषाएं भी आती हैं। उनकी मातृ भाषा तुलू है।

  • 2007 में हुई अभिषेक के साथ शादी

    Indiawave timeline Image

    अभिषेक और ऐश्वर्या

    करियर में बुलंदी पाने के बाद ऐश्वर्या रॉय ने 2007 में अभिनेता अभिषेक बच्‍चन से शादी की जिनसे उन्‍हें एक बच्‍ची है-आराध्‍या। यह शादी भारत की हाईप्रोफाइल शादियों में से एक रही जिसमें केवल गिने-चुने लोगों को ही न्‍यौता दिया गया। शादी को बकायदा रीति-रिवाज के साथ संपन्‍न कराया गया।

  • यह मिले पुरस्कार

    Indiawave timeline Image

    बचपन में कुछ ऐसी थी ऐश्वर्या

    उन्‍हें 2 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी मिल चुका है। उन्‍हें भारत सरकार की ओर से 2009 में पद्मश्री और 2012 में फ्रांस सर‍कार की ओर से औरड्रे डेस आर्टस एट डेस लेट्रेस से सम्‍मानित किया जा चुका है।

सब्सक्राइब न्यूज़लेटर