Make in india: आया तैरने वाला स्मार्टफोन... जानिए, इसकी खासियत

स्मार्टफोन की सबसे बड़ी दिक्कत आपको क्या लगती है? उसका हैंग हो जाना, उसकी साइज या कुछ और... अरे! पानी वाली बात भी तो है... अगर फोन भीग गया तो! जी हां, सही पकड़े हैं... हम बात कर रहे हैं स्मार्टफोन और पानी के बीच दुश्मनी की!
अगर एक स्मार्टफोन ऐसा हो जो कि पानी का दोस्त तो कैसा लगेगा? ऐसे ही एक स्मार्टफोन की हम बात कर रहे हैं। एक ऐसा ही अनोखा प्रोडक्ट भारत के बंगलुरु शहर में भी तैयार हुआ है। बंगलुरू शहर में रहने वाले प्रशान्त राज उर्स ने दुनिया का पहला ऐसा स्मार्टफोन तैयार किया है जो पानी में तैर सकता है। जी हां, आप सही पढ़ रहे हैं, उनकी कंपनी का नाम कॉमेट कोर (Comet Core) है। उन्होंने वाटरप्रूफ व पानी पर तैरने वाला फोन तैयार किया है। इस स्मार्टफोन का नाम भी कॉमेट ही है।
कैसे बना यह फोन?
प्रशान्त बताते हैं कि मोबाइल टेक्नोलॉजी में हर दिन कुछ-न-कुछ बदल रहा है। पहले पेजर थे फिर एंटिना फोन का जमाना आया। कैमराफोन आया तो फिर स्मार्टफोन की धूम रही। फिर कहीं-कहीं पानी से बचाने वाले फोन आए। आगे Comet फोन से वे नई इबारत लिखने की उम्मीद कर रहे हैं। यह फोन जल्द ही बाजार में आने वाला है।
क्या है इस फोन में?
कैमरा: 16 मेगापिक्सल
स्क्रीन: 4.7 इंच
प्रॉसेसर: Qualcomm Snapdragon 810 2GHz ऑक्टा-कोर
रैम: 4जीबी
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
