नए साल में सिर्फ व्हॉट्सएप से भारत में भेजे गए 14 अरब मैसेज

नया साल हो या कोई त्यौहार! नहीं कुछ तो गुड मॉर्निंग से लेकर गुड नाइट तक आजकल लोग अपनी भावनाएं और संदेश को आगे बढ़ाने के लिए व्हॉट्सएप का जमकर इस्तेमाल कर रहे हैं। इस साल की शुरुआत में बधाई संदेशों का तो भारतीयों ने रिकॉर्ड ही तोड़ दिया है।
एक ताजा आंकड़े के मुताबिक भारत में नए साल की पूर्व संध्या पर व्हॉट्सएप के जरिए करीब 14 अरब संदेशों के आदान-प्रदान किए गए। इनमें से 32 फीसदी मीडिया के स्वरूप में थे। व्हॉट्सएप ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
दिवाली से भी ज्यादा भेजे गए मैसेज
कंपनी ने कहा कि नव वर्ष की पूर्व संध्या पर इस एप पर साझा किए गए संदेशों की संख्या अंतिम बार दिवाली के दौरान दर्ज संख्या से अधिक है। दिवाली पर एक दिन में 8 अरब संदेश भेजे गए थे। इस अवसर पर कुल 3.1 अरब तस्वीरें, 70 करोड़ जीआईएफ और 61 करोड़ वीडियो व्हॉट्सएप पर भेजे गए थे। भारत में व्हॉट्सएप के पास 16 करोड़ मासिक सक्रिय उपयोगकर्ता हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
