अब व्हाट्सअप पर मिलने जा रहे हैं इंस्टाग्राम जैसे फीचर्स

फेसबुक ने मैसेजिंग एप व्हाट्सअप को खरीदकर इसमें कई बदलाव किए थे। अब व्हाट्सअप लगातार इसमें नए-नए फीचर्स अपडेट करता रहता है। अभी पिछले साल दीपावली के वक्त व्हाट्सअप ने स्टीकर्स भेजने वाला अपडेट जारी किया था, जिसे बहुत ज्यादा लोकप्रियता हासिल हुई थी। अब व्हाट्सअप एक बार फिर अपने यूजर्स के लिए एक बड़ा अपडेट ला रहा है। वॉट्सऐप ने हाल ही में ऐप के गूगल प्ले बीटा प्रोग्राम को नया अपडेट दिया है। इस अपडेट में एंड्रायड यूजर्स भी एप्पल के आईफोन यूजर्स की तरह डूडल ड्रॉर का इस्तेमाल कर सकेंगे। इसमें स्टिकर्स और इमोजी के लिए अलग से टैब दिए रहते हैं। यह फीचर्स लोकप्रिय सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम से मिलता-जुलता है।
यह खबर भी पढ़ें- हिमाचल की सरकार ड्रोन की मदद से करने जा रही है यह अहम काम
अपडेट में कई फीचर्स बढ़ेंगे
इस अपडेटेड वर्जन 2.19.71 में कई छोटे-छोटे फीचर्स जोड़े गए हैं। अपडेट के बाद डूडल मोड में इमोजी आइकन पर क्लिक करने पर पूरा ड्रॉर खुलकर सामने आ जाएगा। इसमें सर्च करने का भी ऑप्शन मिलेगा, जिसकी जरिए अपने हिसाब से स्टिकर्स और इमोजी सर्च कर सकेंगे। इस अपडेटेड वर्जन में इमोजी और स्टिकर्स के लिए दो अलग से टैब दिए गए हैं। इंस्टाग्राम की तरह ही इसमें लोकेशन और स्टिकर्स दिखाई देंगे।
यह खबर भी पढ़ें- शाओमी ने लॉन्च किए नोट 7 व नोट 7 प्रो, जानें फीचर्स व कीमत
एंड्रायड यूजर्स कर सकेंगे इस्तेमाल
व्हाट्सअप पर यह फीचर्स आईओएस यूजर्स के लिए पहले ही जारी किए जा चुके हैं। अब एंड्रायड यूजर्स के लिए इसकी तैयारियां हो रही हैं। उम्मीद की जा रही है जल्दी ही एंड्रायड के लिए अपडेटेड वर्जन 2.19.71 जारी कर दिया जाएगा। अभी पिछले साल ही व्हाट्सअप ने स्टिकर्स का फीचर्स लॉन्च किया था, जिसे बहुत ज्यादा सफलता मिली थी। इसमें यूजर्स खुद अपने आकर्षक स्टिकर्स डिजायन कर सकता था।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
