व्हाट्स ऐप ने जोड़ा नया फीचर, ग्रुप एडमिन की बढ़ेगी पावर

व्हाट्स ऐप समय समय पर अपने फीचर्स के अपडेट करता रहता है। अभी हाल ही में इसमें सेंड मैसेज का फीचर जोड़ गया है, ये फीचर ग्रुप एडमिन के लिए है। इसमें ग्रुप एडमिन अपने ग्रुप में जुड़े सदस्यों को मैसेज भेजने से रोक सकेंगे।
इस फीचर के इस्तेमाल के लिए ग्रुप एडमिन को सेटिंग्स में जाकर कुछ बदलाव करने होंगे जिसके बाद वो ग्रुप मेंबर्स को मैसेज भेजने से रोक सकेंगे। ऐसा करने के लिए एडमिन को ग्रुप सेटिंग में जना होगा। यहां उसे दो ऑप्शन मिलेंगे 'सिर्फ एडमिन' और 'सभी मैंबर्स'। अगर एडमिन यहां सिर्फ एडमीन वाले ऑप्शन को चुनता है तो ग्रुप में उसके अलावा और कोई मैसेज नहीं भेज पाएगा। साथ ही सभी यूजर्स को इसका संदेश भी जाएगा कि उन्हें ग्रुप में मैसेज भेजने से रोक दिया गया है।
हालांकि, इसमें एक फायदा यह है कि एडमिन किसी भी वक्त यह सेटिंग बदल सकता है और सभी ग्रुप मैंबर्स को मैसेज भेजने की मंजूरी दे सकता है। व्हाट्सएप के इस नए फीचर को साल का सबसे शानदार फीचर माना जा रहा है। यह फीचर एंड्रायड, आईओएस व अन्य ऑपरेटिंग सिस्टम्स के लिए जारी भी कर दिया गया है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
