पूरे सम्मान के साथ हुई कल्याण सिंह की अंतिम विदाई, अब ‘कलश यात्रा’ की तैयारी

उत्तर प्रदेश में भाजपा को मजबूती देने में अपना बहुमूल्य योगदान देने वाले पूर्व सीएम कल्याण सिंह के अंतिम सम्मान में सरकार ने कोई कसर नहीं छोड़ी है। सरकार और भाजपा संगठन की तरफ से राम मंदिर के नायक को पूरे सम्मान के साथ में अंतिम विदाई दी गई। राम मंदिर आंदोलन के नायक के रूप में पहचान बनाने वाले सूबे के पूर्व सीएम कल्याण सिंह की अंतिम विदाई में कोई कसर नहीं छोड़ी। कल्याण सिंह के निधन के बाद यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ व भाजपा प्रदेशाध्यक्ष अंतिम यात्रा से लेकर अंतिम संस्कार में लगे रहे। पूरे सम्मान से अपने नेता को विदाई दिलाई। अब राममंदिर के नायक और पूर्व सीएम कल्याण सिंह ‘कलश यात्रा की तैयारी’ शुरू हो गई है।
अलविदा कल्याण सिंह: अंतिम यात्रा में पहुंचे अमित शाह, कहा-हमेशा खलेगी बाबू जी की कमी
जल्द ही हो जाएगा ऐलान
पूर्व सीएम कल्याण सिंह की कलश यात्रा को लेकर तैयारियां लगभग पूरी हो गई है। रविवार की रात को अहिल्याबाई होल्कर स्पोर्ट्स स्टेडियम से ही इसकी स्क्रिप्ट लिखी जाने लगी है। इसको अंतिम रूप देने के लिए सरकार, संगठन और राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के बीच समन्वय चल रहा है और जल्द ही अब तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। रविवार को मुख्यमंत्री के स्टेडियम से सर्किट हाउस जाने के बाद राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्णगोपाल दिल्ली से पहुंचे। इसके अलावा संघ के ब्रज प्रांत प्रचारक हरीश रौतेला भी आए। इस दौरान विभाग प्रचारक जितेंद्र कुमार मौजूद रहे। ऐसे में माना जा रहा है कि अब संगठन अपने इस नायक की कलश यात्रा भी पूरे प्रदेश में निकाल सकता है।
यूपी को बाढ़ से बचाने के लिए ग्राउण्ड पर मंत्री, देख रहे हकीकत
राजवीर सिंह से की गई मुलाकात
संघ के शीर्ष पदाधिकारियों ने कल्याण सिंह के बेटे एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान संघ के वरिष्ठ कृष्णगोपाल ने राजू भैया से दस मिनट तक गुफ्तगू भी की। इसके अलावा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से भी वार्ता की गई। इस मामले में सूत्र बता रहे हैं कि इन मुलाकातों व बातचीत में कलश यात्रा का जिक्र भी किया गया है। अभी इस पर पार्टी हाईकमान व संघ के शीर्ष नेतृत्व की अंतिम मुहर लगेगी, इसके बाद ही कोई निर्णय अंतिम रूप से सामने आएगा। ऐसा कहा जा रहा है कि राम मंदिर आंदोलन के नायक के रूप में पहचाने जाने वाले कल्याण सिंह की कलश यात्रा को राम मंदिर स्थापना से जोड़कर इसको पूरे प्रदेश भर में निकाला जाएगा। इस यात्रा पर सबसे ज्यादा फोकस कल्याण सिंह के प्रभाव वाले क्षेत्र पर खास करके रहेगा। इस मामले में जिलाध्यक्ष चौ.ऋषिपाल सिंह का कहना है कि अभी इस विषय में पार्टी स्तर से कोई निर्देश प्राप्त नहीं हुआ है, जो भी निर्देश प्राप्त होगा, उसके अनुसार ही आगे काम किया जाएगा।
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
