Tata Motors इस वित्तीय वर्ष में अपनी नई इलेक्ट्रिक SUV, Tata Harrier EV को लांच करने की तैयारी में है। उम्मीद की जा रही है कि कंपनी इस वाहन को 17 जनवरी से शुरू हो रहे India Mobility Global Auto Expo में प्रदर्शित करेगी।
हाल ही में प्राप्त जानकारी के अनुसार इस इलेक्ट्रिक SUV के Features और Battery Details का खुलासा हुआ है। Tata Harrier EV लंबी रेंज, All Wheel Drive और Modern Features के साथ भारतीय इलेक्ट्रिक वाहन बाजार में अपनी जगह बनाने की पूरी तैयारी में है।
500 km से अधिक रेंज और 75kWh Battery
जानकारी के मुताबिक, Tata Harrier EV में 75kWh का बड़ा Battery Pack मिलेगा, जो एक बार चार्ज करने पर 500 KM से अधिक की रेंज प्रदान करेगा। Low और Mid Spec Variants में 60kWh की बैटरी दी जा सकती है, जिससे 400-450 KM की रेंज मिलने की संभावना है। यह SUV DC Fast Charging को सपोर्ट करेगी।
All Wheel Drive का विकल्प
Tata Harrier EV में All Wheel Drive (AWD) सिस्टम मिलने की संभावना है, जिसमें दो Electric Motars का उपयोग किया जाएगा। यह Features इसे अन्य EVs से अलग बनाता है।
Design और External Features
Harrier EV के Exterior को नए बदलावों के साथ पेश किया जाएगा। इसमें शट-ऑफ फ्रंट ग्रिल, नए LED हेडलैंप्स और DRL, Aerodynamic Alloy Wheel और अलग LED Tail lamps शामिल होंगे। Rear में नया बंपर, पारंपरिक Door Handles और 19-इंच Alloy Wheels दिए जा सकते हैं।
Interior और Features
इसका इंटीरियर Harrier के Diesel वर्जन जैसा होगा। इसमें V2L (Vehicle-to-Load) और V2V (Vehicle-to-Vehicle) जैसे उन्नत फीचर्स मिलने की उम्मीद है।
Safety और 5-Star Rating का दावा
Tata Harrier EV में सुरक्षा का विशेष ध्यान दिया गया है। अन्य Tata EVs की तरह इसे भी Crash Test में 5-Star Rating मिलने की उम्मीद है।
Tata की Electric Cars में नया जोड़
Harrier EV कंपनी की छठी इलेक्ट्रिक कार होगी। Tata Motors के मौजूदा इलेक्ट्रिक पोर्टफोलियो में Curve EV, Nexon EV, Punch EV, Tiago EV, और Tigor EV शामिल हैं।