
प्रधानमंत्री Narendra Modi ने बुधवार को मुंबई के Naval Dockyard में भारतीय नौसेना के लिए ऐतिहासिक कदम उठाते हुए INS Surat, INS Nilgiri और INS Vaghsheer को राष्ट्र को समर्पित किया। इस अवसर पर पीएम मोदी को Gaurd Of Honour दिया गया। Navy Chief Admiral दिनेश त्रिपाठी ने इस मौके पर कहा, “ये तीनों प्लेटफॉर्म Indian Navy की क्षमता को और अधिक सशक्त बनाएंगे, जिससे हमारे सामुद्रिक हितों की सुरक्षा मजबूत होगी।”
Made In India का गौरव
प्रधानमंत्री ने इस अवसर पर भारतीय नौसेना के गौरव और ‘Made In India’ पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह उपलब्धि आत्मनिर्भर भारत अभियान का प्रत्यक्ष उदाहरण हैं। उन्होंने कहा, “छत्रपति शिवाजी महाराज ने नौसेना को नया सामर्थ्य और विजन दिया था। आज उनकी पवित्र भूमि पर भारतीय नौसेना को सशक्त करने का यह बड़ा कदम है। पहली बार एक विध्वंसक, एक फ्रिगेट और एक पनडुब्बी को एक साथ कमीशन किया जा रहा है। यह गर्व की बात है कि ये तीनों प्लेटफॉर्म Made In India हैं।”
तीनों Platform की खासियत
- INS Surat: यह दुनिया के सबसे बड़े और आधुनिक विध्वंसकों में से एक है। पी15बी Guided Missile Destroyer प्रोजेक्ट के तहत निर्मित यह चौथा युद्धपोत है, जिसमें 75 प्रतिशत स्वदेशी सामग्री का उपयोग किया गया है।
- INS Nilgiri : यह 17ए Stealth Frigate प्रोजेक्ट का पहला युद्धपोत है। इसकी डिजाइन स्टेल्थ क्षमता और समुद्र में लंबे समय तक संचालन करने के लिए बनाई गई है। इसे Indian Navy के युद्धपोत डिजाइन ब्यूरो ने डिजाइन किया है।
- INS Vaghsheer: यह नौसेना के समुद्री बेड़े में शामिल 6th Scorpene Submarine है। इसे पी-75 परियोजना के तहत तैयार किया गया है। यह भारतीय नौसेना की पनडुब्बी क्षमताओं को और अधिक सशक्त बनाएगी।
PM मोदी का संबोधन
प्रधानमंत्री ने कहा कि “21वीं सदी के भारत का सैन्य सामर्थ्य अधिक सक्षम और आधुनिक हो यह हमारी प्राथमिकता है। जल, थल, नभ, गहरा समुद्र और असीम अंतरिक्ष, हर जगह भारत अपने हितों को सुरक्षित करने के लिए निरंतर सुधार कर रहा है।”
🚢 Three Titans; One Remarkable Day🇮🇳
— IN (@IndiannavyMedia) January 15, 2025
⭐ A proud moment in India’s journey of maritime excellence and self-reliance! 🇮🇳
In a grand ceremony presided over by Hon’ble PM @narendramodi , #IndianNavy⚓ is set to commission three state-of-the-art combat platforms today; a monumental… https://t.co/S3Xg9pbluE pic.twitter.com/UngTRdkfYw