एक महीने की बैटरी बैकअप के साथ आ गया Nokia 3310, कीमत जानते हैं?

अगर ये कहा जाय कि जब हम लैंडलाइन फोन से मोबाइल की तरफ बढ़ रहे थे तो नोकिया के फोन ने लगभग सबके हाथ में अपनी जगह बना ली थी, तो गलत नहीं होगा! धीरे-धीरे मोबाइल फोन स्मार्टफोन में बदल गए और नोकिया उस रास्ते में कही पीछे छूट गया। अब फिर करीब 17 साल बाद नोकिया ने एक बार फिर धूम मचाने की तैयारी कर ली है।
नोकिया के कई मोबाइल में Nokia 3310 ने सबसे ज्यादा धूम मचाई थी। नोकिया ने दुनियाभर में इसके 12 करोड़ 60 लाख हैंडसेट्स सेल किए थे। ऐसे में इस न्यू लुक और हाईटेक फीचर्स के साथ मोबाइल वर्ल्ड कांग्रेस में री-लॉन्च कर दिया गया। कंपनी ने इसके मॉडल में चेंज ना करते हुए इसके फीचर्स को बदल दिया है। यानी अब इसमें कैमरा और इंटरनेट भी मौजूद रहेगा।
नोकिया ने 3 एंड्रॉयड फोन लॉन्च किए
बार्सिलोना में चल रहे इवेंट MWC 2017 के प्री-इवेंट में नोकिया ने रविवार को तीन एंड्रॉयड फोन लॉन्च किए। ये तीनों फोन हैं नोकिया 3, नोकिया 5 और नोकिया 6 हैं। इसके अलावा कंपनी ने बहुप्रतीक्षित और बेहद पॉप्युलर नोकिया 3310 को भी पूरे 17 साल बाद पेश किया। खासतौर पर भारतीयों के दिल के बेहद करीब इस फोन की लॉन्चिंग को देश-विदेश से हजारों लोगों ने फेसबुक लाइव के जरिए देखा।
17 साल पहले नोकिया 3310 के पॉपुलर होने की एक वजह स्नेक गेम भी था। ऐसे में कंपनी ने स्नेक गेम भी लॉन्च किया है। फर्क इतना होगा कि यूजर्स अब इस गेम का मजा कलर स्क्रीन पर ले पाएंगे। नोकिया के राइट्स अब फिनलैंड की कंपनी HMD ग्लोबल के पास हैं। ऐसे में कंपनी ने इस हैंडसेट की कीमत 49 यूरो करीब 3400 रुपए तय की है।
एक नजर में Nokia 3310
1- नोकिया के मालिकाना हम अब HMD ग्लोबल नामक कंपनी के पास हैं।
2- भारत में इन फोन्स को यूजर्स कुछ दिनों के बाद खरीद सकेंगे।
3- नोकिया 3310 के अपडेटेड वर्शन में भी लोकप्रिय स्नेक गेम को रखा गया है।
4- नोकिया यह स्नेक गेम फेसबुक मेसेंजर ऐप पर भी उपलब्ध कराएगा।
5- इसके साथ ही इसमें पुरानी रिंगटोन भी बनी रहेगी।
6- नोकिया 3310 में सबसे खास बात यह होगी कि इसका स्टैंडबाय टाइम 1 महीने तक का होगा।
7- नोकिया 3310, 3, 5 और 6 इसी साल के दूसरे क्वॉर्टर से बाजार में बिक्री के लिए आ जाएंगे।
8- नोकिया 3 एंड्रॉयड स्मार्टफोन की कीमत 9,800 रुपये रखी गई है। यह कंपनी का सबसे सस्ता एंड्रॉयड फोन होगा।
9- नोकिया 5 चार अलग-अलग रंगों में उपलब्ध होगा। ऐसा पहली बार हुआ है जबकि नोकिया ने एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च किए हैं।
10- नोकिया के तीनों स्मार्टफोन्स में लैमिनेटेड गोरिल्ला ग्लास दिया गया है और इसके साथ ही इन सभी में गूगल क्लाउड के जरिए अनलिमिटेड स्टोरेज भी मिलेगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
