भारत के गणतंत्र दिवस समारोह में शामिल हुआ गूगल, बनाया डूडल

68वें गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर दुबई में दुनिया की सबसे ऊंची इमारत पर भारतीय तिरंगे में रंगने के बाद आज गूगल ने भी भारतीय गणतंत्र की 68वीं वर्षगांठ को अपने अंदाज में मनाया। आपको बता दें, 26 जनवरी को भारत के 68वें गणतंत्र दिवस पर गूगल ने डूडल बनाकर सम्मान दिया है।
आज दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र के तौर पर सम्मानित हमारा देश 68वां गणतंत्र दिवस मना रहा है। इस मौके पर गूगल ने एक खास डूडल बनाया है, इस डूडल में लोगों से भरा एक स्टेडियम दिखाया गया है और फील्ड को तिरंगे से घेरा गया है। भारतीय गणतंत्र दिवस पर सबसे खास होता है, राजपथ पर होने वाली परेड। भारतीय वायु सेना, थल सेना और जल सेना इस मौके पर अपने करतब दिखाती हैं।
इस समारोह में हिस्सा लेने के लिए भारत हर साल किसी राष्ट्राध्यक्ष को निमंत्रित करता है। इस परेड में देशभर से आए लोग हिस्सा लेते हैं। इस बार के हमारे मुख्य अतिथि थे अबु धाबी के प्रिंस ऑफ द क्राउन शेख़ मुहम्मद बिन ज़ाएद। यूएई की सैन्य टुकड़ी भी भारतीय सुरक्षा बलों के साथ गणतंत्र दिवस परेड में हिस्सा लिया। पिछले साल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आमंत्रण पर अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बराक ओबामा आए थे।
इससे पहले कल अबु धाबी के प्रिंस के आने पर मशहूर बिल्डिंग बुर्ज खलीफा को तिरंगे के रंगों की लाइटों से रोशन किया गया। अबु धाबी में भारतीय दूतावास ने इस मौके पर रंगारंग कार्यक्रम भी करवाया।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
