जानिए भारत के लिए क्यों खास है 'मिशन शक्ति', कितनी बड़ी है उपलब्धि
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज देश को संबोधित करते हुए अंतरिक्ष में हासिल की गई बड़ी उपलब्धि के बारे में जानकारी दी। उन्होंने देशवासियों को बताया कि भारत ने मिशन शक्ति के जरिए अंतरिक्ष के लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। इस ऑपरेशन को केवल 03 मिनट में अंजाम दिया गया है। ऐसा करने वाला भारत विश्व का चौथा देश बन गया है। अब भारत के पास वह शक्ति है जो उसके सैटेलाइट्स पर हमला करने वाली मिसाइलों को नष्ट कर सकती है। उपग्रह की सुरक्षा ऐसा मुद्दा है जो आने वाले समय में हर देश के लिए बेहद अहम होगा। भारत ने यह ताकत हासिल कर दो कदम आगे निगलने का प्रयास किया है और इसमें वह सफल भी रहा है।
क्यों अहम है सैटेलाइट्स की सुरक्षा
किसी भी देश की विभिन्न सेवाओं में सैटेलाइट महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि, रक्षा, सुरक्षा, आपदा प्रबंधन, संचार, एंटरटेनमेंट, मौसम, मेडिकल, रेलवे, हवाई जहाज जैसी सेवाओं में सैटेलाइट की सहायता ली जा सकती है। उदाहरण के लिए अगर आप घर बैठे किसी ट्रेन की लोकेशन देखते हैं तो यह सैटेलाइट से ही भी संभव है।
जैसे-जैसे देश उन्नति करता है सैटेलाइट के प्रति उसकी निर्भरता भी बढ़ती जाती है। इसलिए इनकी सुरक्षा काफी अहम होती है। इसको ध्यान में रखते हुए ही भारत ने मिशन शक्ति पर काम करना शुरू किया था। अब अगर कोई भी देश भारत के उपग्रहों को निशाना बनाने की कोशिश करता है तो उनकी मिसाइलों को पृथ्वी से ही नष्ट किया जा सकता है। ऐसा करने वाला भारत चौथा देश है।
यह खबर भी पढ़ें- हिमाचल की सरकार ड्रोन की मदद से करने जा रही है यह अहम काम
देश ने किया पीएम के संबोधन का इंतजार
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने व्यक्तिगत ट्विटर अकाउंट से देश के नाम महत्वपूर्ण संदेश के देने का ऐलान कर सभी को चौंका दिया था। लोग तरह तरह के कयास लगा रहे थे। उन्होंने ट्वीट किया कि वह 11:45 से 12:00 के बीच एक महत्वपूर्ण संदेश देने वाले हैं। हालांकि उन्होंने 12 बजकर नौ मिनट पर देश को संबोधित करना शुरू किया।
नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों को जानकारी दी कि भारत ने अंतरिक्ष में एक बड़ी कामयाबी हासिल की है। उन्होंने बताया कि भारत ने ऑपरेशन 'मिशन शक्ति' से अंतरिक्ष के लो अर्थ ऑर्बिट में एक लाइव सैटेलाइट को मार गिराया है। उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन भारत के अंतरिक्ष में मौजूद उपग्रहों पर हमले को रोकने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। इससे हमारे उपग्रह अंतरिक्ष में सुरक्षित रहेंगे। उन्होंने इसके लिए डीआरडीओ के वैज्ञानिकों को भी बधाई दी।
यह खबर भी पढ़ें- इंटरनेट पर डाटा सिक्योरिटी चाहते हैं तो तुरंत डाउनलोड करें यह एक्सटेंशन
'देश को रखेंगे दो कदम आगे'
मोदी ने विश्व के दूसरे देशों से कहा कि यह कदम भारत ने अपने उपग्रहों की सुरक्षा के लिए उठाया है। सभी भारतवासी भविष्य की चुनौतियों का सामना पूरे आत्मविश्वास के साथ करें। हम निसंदेह एकजुट होकर एक शक्तिशाली और खुशहाल भारत का निर्माण करेंगे। हम ऐसे भारत का निर्माण करेंगे जो दो कदम आगे की सोच सके और चलने की हिम्मत भी जुटा सके। सभी भारतवासियों को उन्होंने बधाई दी और भारत माता की जय के नारे के साथ अपने संबोधन को समाप्त किया।
ऐसी ही अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...