इसरो ने सफलतापूर्वक एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

अंतरिक्ष में भारत के नाम एक और कामयाबी हो गई है। भारत दुनिया का पहला ऐसा देश है जिसने एक साथ 104 सैटेलाइट लॉन्च कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (इसरो) ने बुधवार को एकसाथ 104 सैटेलाइट लॉन्च किए।
अभी तक किसी भी देश ने एक साथ इतने सैटेलाइट लॉन्च नहीं किए हैं। सबसे ज्यादा सैटेलाइट लॉन्च करने का रिकॉर्ड फिलहाल रूस के नाम था। उसने 2014 में एक बार में 37 सैटेलाइट लॉन्च किए थे।
कैसे हुआ लॉन्च
इसरो इन सैटेलाइट्स को बुधवार सुबह 9:28 बजे PSLV-C37 से लॉन्च किया गया। जबकि मंगलवार सुबह 5:28 बजे इसका 28 घंटे का काउंटडाउन शुरू हुआ था। यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉन्च पैड से हुई।
कई देशों के सैटेलाइट इसमें शामिल
इस मिशन में भारत के 3, अमेरिका की प्राइवेट फर्म्स के 96 सैटेलाइट्स हैं। इनके अलावा, 1-1 सैटेलाइट इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और यूएई का है।
इस लॉन्चिंग से जुड़े कुछ महत्वपूर्ण तथ्य
1) विश्व रिकॉर्ड: इसरो ने एक साथ लॉन्च किए 104 सैटेलाइट।
2) अमेरिका सहित कई देशों के सैटेलाइट इसरो ने किया लॉन्च।
3) PSLV से लॉन्च का खर्च आया महज 100 करोड़ रुपये।
4) इस लॉन्चिंग से अब तक भारत कमा चुका है 660 करोड़ रुपये।
5) मिशन में भारत के 3 और अमेरिका की प्राइवेट फर्म्स के 96 सैटेलाइट्स हैं।
6) 1-1 सैटेलाइट इजरायल, कजाकिस्तान, नीदरलैंड्स, स्विट्जरलैंड और यूएई का है।
7) यह लॉन्चिंग श्रीहरिकोटा स्थित सतीश धवन स्पेस सेंटर के फर्स्ट लॉन्च पैड से हुई।
8) इस मिशन को बजट-2017 में जगह दी गई है। इसरो का फंड भी 23% बढ़ाया गया है।
9) PSLV दुनिया का सबसे भरोसेमंद सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल बना।
10) सिंगल मिशन में कई सैटेलाइट्स छोड़ने का इसरो का यह तीसरा मौका है।
क्या होती है लॉन्चिंग की पूरी प्रक्रिया
PSLV-C37 को सैटेलाइट्स को ऑर्बिट में पहुंचाने में करीब 29 मिनट लगेंगे। इनमें आखिरी के 9 मिनट सबसे अहम हैं। दरअसल, इस दौरान सैटेलाइट्स की इन्फॉर्मेशन इसरो को सीधे नहीं मिलेगी। करीब 16 मिनट बाद रॉकेट का चौथा और आखिरी हिस्सा अलग होगा। यह मॉरिशस के ऊपर होगा। इसरो का एक सेंटर मॉरिशस में भी है। मॉरिशस से आगे निकलने के बाद सैटेलाइट्स की इन्फॉर्मेशन 9 मिनट तक सीधे नहीं मिल सकेगी, क्योंकि उसके आगे इसरो का कोई सेंटर नहीं है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
