देश की सबसे ताकतवर मिसाइल अग्नि-5 का सफल परीक्षण, 5000 Km है रेंज

भारत को रक्षा मामलों में एक और सफलतता मिली है। देश की सबसे लंबी रेंज वाली अग्नि-5 मिसाइल का सोमवार को ओडिशा के व्हीलर आईलैंड से टेस्ट किया गया। डिफेंस रिसर्च एंड डेवलपमेंट ऑर्गनाइजेशन (डीआरडीओ) ने इस बात की जानकारी दी। ये मिसाइल एटमी हथियार ले जाने में सक्षम है।
अग्नि-5 की क्या है रेंज?
इस मिसाइल की रेंज 5000 किमी तक की है। अग्नि-5 पाकिस्तान, चीन और यूरोप तक निशाना साध सकती है। ये मिसाइल 20 मिनट में 5000 किमी दूर स्थित टारगेट पर निशाना साधने में कैपेबल है। अग्नि-5 मिसाइल जब सेना के बेड़े में शामिल हो जाएगा तो भारत इंटर कॉन्टिनेंटल बैलिस्टिक मिसाइल रखने वाले सुपरएक्सक्लूसिव क्लब में शामिल हो जाएगा। अभी इस क्लब में अमेरिका, रूस, चीन, फ्रांस और ब्रिटेन ही हैं।
इससे पहले तीन परीक्षण हो चुके हैं पूरे
आपको बता दें, लंबी दूरी तक मार करने में सक्षम अग्नि मिसाइल का यह चतुर्थ विकासात्मक और दूसरा कैनिस्टराइज्ड परीक्षण है। पहला परीक्षण 19 अप्रैल 2012 को किया गया था, जबकि दूसरा परीक्षण 15 सितंबर 2013, तीसरा परीक्षण 31 दिसंबर 2015 को इसे ठिकाने से किया गया था।
अग्नि-5 की खासियत
1- ये सतह से सतह पर मार करने वाली मीडियम से इंटरकॉन्टिनेंटल रेंज की मिसाइल है।
2- साइंटिस्ट्स की मानें तो अग्नि-5 का नेविगेशन और गाइडेंस सिस्टम उसे खास बनाता है।
3 - 5 हजार किमी तक मार कर सकने में कैपेबल है और 1000 किलो तक वॉरहेड ले जा सकती है।
4- चीन, पाकिस्तान और यूरोप को निशाना बना सकती है।
5- 17 मीटर लंबी अग्नि-5 का वजन 50 टन है। इसे आसानी से कहीं भी ले जाया जा सकता है।
6- सतह से सतह पर मार करने वाली इस मिसाइल को आसानी से डिटेक्ट नहीं किया जा सकता।
7- मिसाइल की तीन स्टेज हैं। ये सॉलिड फ्यूल से चलती है। कई न्यूक्लियर वॉरहेड एक साथ छोड़े जा सकेंगे। एक बार छोड़ने पर इसे रोका नहीं जा सकेगा।
8- अमेरिका को छोड़कर पूरा एशिया, अफ्रीका और यूरोप भारत के दायरे में होगा।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
