नोकिया ने लॉन्च किया काफी सस्ता फोन, 21 दिन चलेगी बैटरी

नोकिया फोन बनाने वाली कंपनी एचएमडी ग्लोबल ने भारत में नया फोन Nokia 106 लॉन्च किया है। इस फोन में 1.8 इंच का डिस्प्ले है और इसके नीचे की-बोर्ड दिया गया है। इस फोन में 4एमबी की रैम और यह MTK6261D प्रोसेसर से पावर्ड है। फोन में आप दो सिम लगा सकते हैं।
नोकिया 106 की सबसे खास बात इसकी बैटरी है। आप एक बार इस फोन को फुल चार्ज करके 15 घंटे लगातार बात कर सकते हैं। वहीं इसकी बैटरी का स्टैंडबाय टाइम 21 दिन है। कंपनी का दावा है कि Nokia 106 15.7 घंटे तक का टॉक टाइम देता है आप Nokia 106 को चार्ज करने के लिए माइक्रो-USB चार्जर का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। इस फोन में आप 2,000 कॉन्टैक्ट्स रख सकते हैं। फोन में 500 तक मेसेज स्टोर हो सकते हैं। इसके अलावा, इसमें LED टॉर्च और आपका पसंदीदा रेडियो स्टेशन सुनने के लिए FM रेडियो दिया गया है।

नोकिया ने स्नेक गेम को पसंद करने वाले अपने पुराने फैंस का भी ख्याल रखा है। Nokia 106 में क्लासिक स्नेक Xenzia गेम दिया गया है। इस फोन का वजन 68 ग्राम है। फोन में 800mAh की लिथियम ऑयन बैटरी है। फोन में 3.5mm का हेडफोन जैक दिया गया है। Nokia 106 डार्क ग्रे कलर में उपलब्ध है और भारत में इसकी कीमत 1,299 रुपये है।
यह भी पढ़ें: कॉल ड्रॉप की समस्या से छुटकारा दिलाएगी ये नई चिप
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
