गूगल हुआ एडल्ट, 18वें जन्मदिन पर खास जश्न

गूगल अब आधिकारिक तौर पर वयस्क हो चुका है। इंटरनेट की दिग्गज कंपनी दुनिया भर में वेब ब्राउजर पर एक एनिमेटेड डूडल के साथ अपना 18वें जन्मदिन मना रही है।
सन 1998 में लैरी पेज और सेर्गेई ब्रिन ने कंपनी को स्थापित किया था, इस सर्च इंजन की स्थापना का मकसद यह था कि विश्व की सारी जानकारी, सूचनाओं को एक साथ इकाठा किया जा सके और पूरी दुनिया में लोग इसे जान सकें। पारंपरिक रूप से 27 सितंबर को गूगल के होमपेज पर अपने जन्मदिन बड़ी धूमधाम से मनाता है।
हालांकि, यह बात साफ नहीं है कि वास्तव में गूगल का कब गठन किया। साल 2006 के बाद से गूगल 27 सितंबर को अपने जन्मदिन मनाता है, लेकिन इससे पहले 26 सितंबर को गूगल अपना जन्मदिन मनाता रहा है।
साल 2004 में गूगल ने अपना छठवां जन्मदिन 7 सितंबर को मनाया था और इससे पहले 8 सितंबर को जन्मदिन मना चुका है।
हांलाकि, इन तारीकों में से कोई भी किसी भी विशेष रूप से प्रासंगिक नहीं है। गूगल के जन्मदिन को लेकर काफी बहस छिड़ी रहती थी।
गूगल का पहला नाम
गूगल को अंग्रेजी में लिखा जाता है google, शायद आप जानते हों लेकिन असल में यह googol की गलत स्पेलिंग है। पेज और ब्रेन ने पहले इसका नाम बैकरब रखा था। जब 15 सितंबर 1997 को इसके डोमेन रजिस्ट्रेशन का समय आया तो लैरी ने इसका नाम गूगल कर दिया। इसके पीछे कारण यह था कि लैरी की गणित में रुचि थी।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
