भारत में सबसे पहले लॉन्च हुए गूगल मैप्स के फीचर्स
Posted By: Anusha Mishra
Last updated on : September 07, 2018

गूगल मैप्स भारत में गूगल की खास ऐप्स में से एक है जिसे सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाता है। गूगल मैप्स में लगातार नए फीचर्स दिए जा रहे हैं ताकि यूजर्स के लिए नेविगेशन को आसान बनाया जा सके। भारत गूगल मैप्स के सबसे बड़े बाजारों में से एक है और कई सारे ऐसे फीचर्स हैं जिन्हें सबसे पहले भारत में लॉन्च किया गया है। आइए जानते हैं उन फीचर्स के बारे में जो सबसे पहले गूगल मैप्स के लिए भारत में लॉन्च किए गए।
- गूगल ने पिछले साल भारत में दोपहिया वाहन चालकों के लिए अपना मैप्स ऐप लॉन्च किया। जो रास्ते कारों के लिए नहीं बने हैं, दोपहिया चालकों के लिए यह मोड ‘shortcuts’ भी दिखाता है। गूगल मैप्स ऑफलाइन मोड भारत में 2015 में शुरू हुआ था। इस फीचर को देशभर में नेटवर्क कनेक्टिविटी को ध्यान में रखकर लॉन्च किया गया था। इस फीचर के तहत, गूगल सभी शहरों या देशों के रास्ते इंटरनेट कनेक्शन न होने पर भी दिखाता है।
- Smart Address Search गूगल मैप्स के ताजा फीचर्स में से एक है। अगर आपको सटीक लोकेशन नहीं पता है, तो मैप्स में सर्च करने पर आपको लैंडमार्क दिखाएगा। इसका लक्ष्य है यूज़र्स को जितना संभव हो सके उनके डेस्टिनेशन के पास पहुंचाना।
- पिछले साल जुलाई में गूगल ने एक ऐसा फीचर लॉन्च किया जो बताता है कि दिन में कौन सा समय ट्रैवल के लिए सही है। फीचर बताता कि आपको कैसे अपनी पसंद की जगह जाना है, इसके साथ जगह की दूरी और समय के बारे में भी फीचर जानकारी देता है। फीचर की खासियतों में से एक इसका ट्रैवल के दौरान टोल के बारे में जानकारी देना भी है।
- भारत में लॉन्च हुआ Add an address भी एक नया फीचर है। इस फीचर की मदद से आप दूसरे यूजर्स के लिए अड्रेस जोड़ सकते हैं। यह भी फिल्टर के साथ आता है। गूगल किसी लोकेशन के लिए निजी जानकारी शामिल करने की अनुमति नहीं देता।
- लैंडमार्क बेस्ड नेविगेशन, शायद एक ऐसा फीचर है जिसे कई सारे लोगों ने नोटिस नहीं किया है। कई बार, नेविगेशन मोड के इस्तेमाल के दौरान ऐप ‘turn left after [distance]’ की जगह ‘turn left from [landmark name]’ कहता है और भारत में यह काफी मददगार है।
- पिछले साल, गूगल मैप्स के भारतीय यूजर्स को आसान नेविगेशन सुविधा के लिए एक कस्टम होम स्क्रीन लॉन्च की गई थी। इस नई होम स्क्रीन में सभी जरूरी फीचर्स मुख्य स्क्रीन पर ही रहते हैं ताकि यूजर्स ऑफलाइन इस्तेमाल के दौरान सभी डायरेक्शन फटाफट देख सकें और एरिया डाउनलोड कर सकें।
- गूगल ने पिछले साल रेलवे और मेट्रो स्टेशंस पर रूट्स के अलावा, किराया, कनेक्टिविटी, टाइमिंग्स और कई दूसरी सुविधाओं के लिए साझेदारी की थी। यात्रा के दौरान अब यूजर्स बिना कोई और ऐप खोले ही सारी जानकारी पा सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
