गूगल क्रोम जोड़ रहा है ये नया फीचर, इस्तेमाल करने वालों को होगी आसानी

इंटरनेट पर काम करने वाले ज्यादातर लोग गूगल क्रोम का इस्तेमाल करते हैं लेकिन अक्सर इसपर चलने वाले वीडियो व ऑडियो बहुत परेशान करते हैं। इससे काम करने वाले का फोकस भी हट जाता है। ये वीडियो सांउड के साथ प्ले हो जाते हैं। लेकिन आने वाले दिनों में यूजरों को इस तरह की अनचाही समस्या से छुटाकारा मिल जाए।
कुछ ही हफ्तों में Google Chrome का नया अपडेट ‘Chrome 66’ आ रहा है। इस पर यूजर साउंड वाले ऑटो प्ले वीडियो बंद कर सकते हैं। इससे यूजरों को राहत मिल सकती है। गूगल विंडोज और एंड्रॉयड के लिए Chrome 66 बीटा अपडेट ला रहा है। इसमें कई यूजर फ्रेंडली ऑप्शन होंगे। इससे मीडिया ऑटो प्लेबैक से राहत मिलेगी और विंडोज पर ब्राउजर क्रैश में कमी आएगी। इसमें क्रोम होम डुपलेक्स और एंड्रॉयड ऐप में मॉडर्न डिजाइन के टैब जोड़े जाएंगे।
कहा जा रहा ही कि क्रोम 66 में केवल वही वीडियो ऑटो प्ले होंगे जिनमें साउंड को ऑन करने के लिए उन पर क्लिक किया जाएगा। फिलहाल यह वर्जन बीटा चैनल में है और इसके परीक्षण चल रहे हैं। सारे परीक्षण होने के बाद अगले महीने तक यह लॉन्च हो सकता है। वैसे जनवरी में आए क्रोम 64 में भी इसी से मिलते जुलते कुछ फंक्शन दिए गए हैं। इसमें आप किसी वेबसाइट को परमानेंट म्यूट कर सकते हैं। गूगल क्रोम के अलावा इस तरह के फंक्शन एप्पल के सफारी ब्राउजर में होते हैं।
सफारी 11 में ऑटो प्ले ब्लॉक का टूल दिया गया है, इससे लोग अपने मुताबिक वीडियो पर नियंत्रण कर सकते हैं। गूगल क्रॉम के इस फंक्शन से फिजूल में खर्च होने वाला यूजरों का इंटरनेट डेटा भी बचेगा। पुराने क्रोम ब्राउजर, जो 2008 में आया था, उसमें डेटा सेवर नाम का ऑप्शन दिया गया है। ज्यादातर फोन में यह डिफॉल्ट ऑन होता है। अगर ऑन नहीं है तो क्रोम की सेटिंग में जाकर इसे चालू कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
