जियो की ब्रॉडबैंड सेवा शुरू, ये सुविधाएंं मिलेंगी

टेलिकॉम सेक्टर में तहलका मचाने के बाद रिलायंस जियो इंफोकॉम ने अपनी जियो फाइबर सर्विस को मुंबई में शुरू कर दिया है। अंग्रेजी चैनल इंडिया टुडे ने अपनी रिपोर्ट में कहा कि मुबंई की कुछ जगहों पर इस सर्विस को शुरू कर दिया गया है। साथ ही कुछ बिल्डिंगों में जियो फाइबर के लिए केबल इंस्टॉल किए जा रहे हैं।
1Gbps की मिलेगी स्पीड
ब्रॉडबैंड में कंपनी यूजर्स को 1Gbps की स्पीड देगी। अगर आप इंटरनेट से 1GB बड़ी मूवी डाउनलोड कर रहे है तो आपको अब घंटे नहीं, बल्कि सिर्फ एक सेकंड लगेगा। इसे FTTH फाइबर टू द होम नाम दिया गया है। इसे गीगाफाइबर के नाम से जाना जाएगा।
क्या है प्लान?
जियो वेलकम ऑफर की तरह रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड कनेक्शन भी 3 महीने के लिए मुफ्त दिया जाएगा। जानकारी मिली है कि इंस्टालेशन और राउटर के लिए यूजर को 4,500 रुपये देने होंगे। ट्रायल खत्म होने के बाद अगर यूजर इस सेवा को जारी नहीं रखना चाहते हैं तो रिलायंस जियो राउटर वापस ले लेगी और पैसे वापस कर देगी।
मुंबई में रहने वाले कई लोग रिलायंस जियो की ब्रॉडबैंड सेवा का इस्तेमाल कर रहे हैं। लेकिन हम यहां बता दें कि कंपनी ने इस सेवा को आधिकारिक तौर पर लॉन्च नहीं किया है। अभी टेस्टिंग हो रही है। आप चाहकर भी रिलायंस जियो को ब्रॉडबैंड सेवा के लिए आवेदन नहीं दे कर सकते। अगर सेवा आपके इलाके या बिल्डिंग में उपलब्ध है तो आपको इसका फायदा मिल सकता है।
100GB की डाटा लिमिट मिलेगी
रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि टेस्टिंग पीरियड के दौरान रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड प्लान में 1 Gbps की स्पीड पर 100GB डाटा की लिमिट होती है। लिमिट खत्म हो जाने के बाद यूजर को 1 Mbps की स्पीड दी जाती है। अभी इसके अलावा कोई और जानकारी नहीं उपलब्ध है। रिलायंस जियो ब्रॉडबैंड सेवा लंबे समय से ट्रायल पर है। इसे व्यवसायिक तौर पर लॉन्च किए जाने के संबंध में अभी कोई जानकारी उपलब्ध नहीं है।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
