Google Duo ऐप दे रहा है 9,000 रुपये कैशबैक जीतने का मौका, ये है तरीका
अगर आप गूगल का वीडियो कॉलिंग ऐप गूगल डुओ इस्तेमाल करते हैं तो आपके पास इस समय 9,000 रुपये जीतने का मौका है। गूगल डुओ ऐप को दो साल पहले Hangout को रिप्लेस करके लॉन्च किया गया था।
पहले एंड्राइड फोन में हैंगआउट ऐप प्री इंस्टाल्ड होती थी लेकिन अब इसकी जगह google duo ने ली है। हालांकि गूगल Duo ऐप अभी लोगों के बीच ज्यादा पॉपुलर नहीं है फिर भी गूगल इसके लिए समय-समय पर अपडेट रिलीज करता रहता है। अब इस ऐप को पॉपुलर बनाने के लिए गूगल ने भारत में रिवॉर्ड प्रोग्राम को शुरू किया है।
ये है प्रॉसेस
Google duo ऐप से रिवॉर्ड पाने का तरीका बेहद आसान है। अगर आप गूगल डुओ के यूजर हैं तो आपको अपने फोन से दूसरों को एक इनवाइट लिंक भेजना होगा। अगर यूजर आपके भेजे यूनिक इनवाइट के लिंक से ऐप को इंस्टॉल करता है, तो आप दोनों को कैश रिवॉर्ड दिए जाएंगे। ऐसा करने के लिए सबसे पहले आपको गूगल Duo ऐप को खोलना है और Invite friends ऑप्शन पर जाना है। उसके अंदर Share invite लिंक पर क्लिक करना होगा।
यह भी पढ़ें : अब मैसेज Forward करने पर WhatsApp पूछेगा ये सवाल
हालांकि यह ऑप्शन सिर्फ रिवॉर्ड प्वॉइंट्स के लिए एलिजिबल यूजर्स को ही मिलेगा। इस सबके बाद अपने कॉन्टेक्ट को चुनकर लिंक शेयर करें। जब दूसरा यूजर उस लिंक में क्लिक कर ऐप को इंस्टॉल करने के बाद पहली ट्रांजैक्शन कर लेगा तो आपको रिवॉर्ड के बारे में नोटिफिकेशन मिल जाएगी। गूगल के मुताबिक, एक यूजर अधिकतम 9,000 रुपये तक का कैशबैक पा सकता है। गूगल का यह ऑफर तमिलनाडु को छोड़ पूरे भारत में उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें : अब तक नहीं बना पाए व्हाट्सअप पर अपना स्टीकर, तो ये है तरीका...
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...