शानदार फीचर्स और बेहतरीन माइलेज के साथ लांच हुई Honda SP 125, इन बाइक्स को देगी कड़ी टक्कर

होंडा ने भारतीय बाजार में अपनी नई 2025 SP 125 बाइक लांच कर दी है। यह बाइक पहले से भी ज्यादा एडवांस फीचर्स और बेहतर परफॉर्मेंस के साथ आयी है। 2025 Honda SP 125 अपने शानदार फीचर्स, दमदार माइलेज और आकर्षक कीमत के कारण ग्राहकों के बीच लोकप्रिय हो सकती है। यदि आप एक भरोसेमंद और स्टाइलिश बाइक की तलाश कर रहे हैं, तो यह आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है। आइए जानते हैं इस नई लांच बाइक के फीचर्स और कीमत के बारे में-

नया इंजन और परफॉर्मेंस

2025 Honda SP 125 में BS6 फेज 2 मानक वाला 124cc का इंजन लगाया गया है। यह इंजन 10.7 BHP की पावर और 10.9 NM का टॉर्क देता है। साथ ही इसमें 5-स्पीड गियरबॉक्स दिए गए हैं, जिससे राइडिंग पहले से भी अधिक स्मूथ होगी।

दमदार माइलेज

होंडा ने इस बाइक के बेहतर फ्यूल एफिशिएंसी का दावा किया है। कंपनी ने दावा किया है कि यह बाइक एक लीटर पेट्रोल में लगभग 65-70 किलोमीटर तक जा सकती है, जो इसे लंबी दूरी के लिए काफी किफायती बनाता है। इस बाइक के फ्यूल एफिशिएंट होने से राइडर्स पर ईंधन का पड़ने वाला बोझ भी कम होगा।

नए उन्नत फीचर्स

इस नए मॉडल में डिजिटल इंस्ट्रूमेंट पैनल, LED हेडलाइट और आकर्षक ग्राफिक्स दिए गए हैं। इसके अलावा इस बाइक में इको इंडिकेटर फीचर भी जोड़ा गया है, जो ड्राइवर को फ्यूल बचाने में मदद करता है।

कीमत और वेरिएंट की जानकारी

2025 Honda SP 125 की शुरुआती कीमत ₹85,000 (एक्स-शोरूम) तय की गई है। जो राइडर्स के लिए पाॅकेट फ्रेंडली भी है। यह बाइक दो वेरिएंट्स, ड्रम ब्रेक और डिस्क ब्रेक में उपलब्ध है।

बाजार में उपलब्ध बाइकों से मुकाबला

इस नई बाइक का बाजार में पहले से उपलब्ध TVS Raider, Hero Glamour और Bajaj Pulsar 125 जैसी बाइक्स से कड़ी टक्कर है। इस सेग्मेंट में पहले से ही इन बाइकों ने बिक्री के मामले में धूम मचा रखी है। ऐसे में इस बाइक का जादू भारतीय बाजार में कितना चलता है, वह देखने लायक है।

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.