
भारत में 2025 होंडा CBR650R को जल्द ही लांच किया जाएगा। Honda ने अपनी इस नई बाइक की आधिकारिक घोषणा सोशल मीडिया चैनलों पर की है। यह बाइक आगामी Bharat Mobility Expo 2025 में भी प्रदर्शित की जा सकती है।
नई CBR650R अपने पिछले मॉडल से पूरी तरह अलग और उन्नत अवतार में पेश की जाएगी। 2025 होंडा CBR650R का यह नया अवतार भारतीय बाजार में प्रीमियम मिडलवेट स्पोर्ट्स बाइक सेगमेंट में एक नया मापदंड स्थापित कर सकता है। इसकी उन्नत डिजाइन, पावरफुल इंजन और आधुनिक फीचर्स इसे बाइक प्रेमियों के लिए एक आकर्षक विकल्प बनाती है।
Sharp Design

2025 CBR650R का डिजाइन पहले से अधिक शार्प और आक्रामक है। इसका लुक लीटर-क्लास CBR के डिजाइन लैंग्वेज का अनुसरण करता है। बाइक में Twin LED हेडलाइट्स, फेयरिंग पर कट्स और क्रीसेस और ऊपर की ओर उठा हुआ टेल दिया गया है, जो इसे एक Premium और Sporty अपील देता है। यह बाइक Grand Prix Red color में उपलब्ध होगी, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है।
Strong और Advance Chassis

बाइक में स्टील डायमंड फ्रेम दिया गया है, जिसे Showa SFF USD फोर्क और 10-स्टेप प्रीलोड एडजस्टमेंट के साथ Monoshock से सस्पेंड किया गया है। इसमें 17-इंच के व्हील्स दिए गए हैं। ब्रेकिंग के लिए फ्रंट में Twin Disk और रियर में Single Disk ब्रेक लगाए गए हैं, जो बेहतर स्टॉपिंग पावर प्रदान करते हैं।
Powerful Engine और Performance
CBR650R में 649cc का Liquid Cooled, Four Cylinder इंजन दिया गया है, जो 12,000rpm पर 93bhp और 9,500rpm पर 63Nm का Torq जनरेट करता है। यह इंजन 6-स्पीड Manual Gearbox के साथ आता है। Honda भारत में इस बाइक का E-Clutch वेरिएंट भी पेश कर सकती है, जो गियर शिफ्टिंग को आसान बनाने के लिए दो सर्वो मोटर्स का उपयोग करता है।
Features और Price
CBR650R में ऑल-LED लाइट्स, TFT डिस्प्ले और कई अन्य उन्नत फीचर्स दिए गए हैं। यह बाइक लगभग 9.5 लाख रुपये से 9.7 लाख रुपये की कीमत के साथ लांच हो सकती है। लांच होने के बाद यह बाइक Triumph Daytona 660 को कड़ी टक्कर देगी।