अवनि लेखरा ने शूटिंग में रचा इतिहास, गोल्ड मेडल किया नाम, योगेश और देवेंद्र ने जीता सिल्वर
टोक्यो में चल रहे पैरालंपिक में भारत के एथलीट की तरफ से बेहतर प्रदर्शन जारी है। पैरालंपिक में भारत की बेटी अवनि लेखरा ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता। भारत ने टोक्यो पैरालंपिक में अब तक पहला स्वर्ण पदक हासिल किया है। इसके अलावा पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारत के योगेश कथुनिया ने रजत पदक जीता है। वहीं, पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में देवेंद्र झाझरिया रजत पदक जीतने में सफल रहे हैं। भारत के ही सुंदर सिंह गुर्जर ने भी कांस्य पदक पर कब्जा किया। बीता पांचवां दिन भारत के लिए शानदार रहा और तीन भारतीय एथलीट पदक जीतने में सफल हुए।
अविन लेखरा ने जीता स्वर्ण पदक
टोक्यो पैरालंपिक में निशानेबाज अवनी लेखरा ने 10 मीटर की एयर स्पर्धा एसएच-1 में गोल्ड मेडल जीत लिया है। उन्होंने महिलाओं की 10 मीटर एयर स्पर्धा एसएच-1 में यह स्वर्ण पदक जीता।
कथुनिया ने जीता रजत
इसके अलावा टोक्यो पैरालंपिक में पुरुषों की एफ-56 डिस्कस थ्रो स्पर्था में भारत के योगेश कथुनिया भले ही गोल्ड मेडल जीतने से चूक गए, लेकिन उन्होंने रजत पदक अपने नाम किया है।
देवेंद्र ने जीता रजत, सुंदर ने कांस्य पदक पर किया कब्जा
भारत के लिए कई पैरालंपिक में पदक जीत चुके देवेंद्र झाझरिया ने एक बार फिर से इतिहास रचा है। उन्होंने टोक्यो पैरालंपिक में भाला फेंक स्पर्धा में इतिहास रच दिया है। देवेंद्र झाझरिया ने पुरुषों की भाला फेंक स्पर्धा में रजत पदक जीता। उनके अलावा सुंदर सिंह गर्जुर ने भी कांस्य पदक पर कब्जा किया। इन दोनों खिलाड़ियों ने एफ-46 कैटेगरी में पदक जीते। देवेंद्र ने इस दौरान 64.35 मीटर का थ्रो किया। वहीं, संदर ने 64.0 मीटर थ्रो के साथ रजत पदक जीतने में सफल रहे।
स्वरूप उनहालकर ने जगाई आस
अलविदा मिल्खा सिंह : आसान नहीं रहा 'फ्लाइंग सिख' सफर, बंटवारे का झेला था दर्द
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...