सोशल मीडिया पर भी इन क्रिकेटरों का है रिकार्ड, विराट हैं अव्वल

उन्होंने इस वर्ष यह सोशल मीडिया का दौर और अधिकांश सेलिब्रिटी अपने फैन्स से इसी माध्यम से रूबरू होते रहते हैं। इंस्टाग्राम ने पहली बार भारत में इंस्टाग्राम अवॉर्ड का ऐलान किया है जिसमें विराट के अकाउंट को 'मोस्ट इंगेज्ड अकाउंट' का अवॉर्ड मिला है। इसमें विराट कोहली के साथ बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण को भी इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। वहीं सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर भी ख़ास सक्रिय हैं, लेकिन इन 6 क्रिकेटर का कोई जवाब नहीं है...

क्रिकेट के मैदान से लेकर सोशल मीडिया जैसे प्लेटफार्म का रिकार्ड विराट कोहली के नाम है। वे सोशल मीडिया सबसे सक्रिय रहने वाले भारतीय क्रिकेटर्स। हाल में शादी होने के बाद वे अपनी पत्नी और बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के अलावा अपने परिवार और नये नये एंडोर्समेंट को लेकर ट्विट करते रहते हैं। कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को 19.8 मिलियन लोग फॉलो करते हैं और साल 2017 में उनके अकाउंट पर सबसे ज्यादा इंगेज्मेंट था। साल 2017 में इंस्टाग्राम पर विराट कोहली की जयमाला की तस्वीर ने खासा धमाल मचाया। इस फोटो को 45 लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिले। साथ ही उनकी और अनुष्का की एक सेल्फी ने भी उनके इंस्टाग्राम अकाउंट पर 33 लाख से ज्यादा लाइक्स बटोरे। फैंस उनके बारे में जानने के लिए हमेशा ही उत्सुक रहते हैं कि आखिर यही वजह है कि उनके फॉलोअर्स की संख्या सबसे अधिक है। फेसबुक पर उन्हें 37,209,966 से अधिक, इंस्टाग्राम पर 19,846,912 से अधिक और ट्विटर पर करीब 23,768,709 लोग फॉलो करते हैं।

क्रिकेट के मैदान पर करीब ढाई दशक तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाने वाले मास्टर ब्लास्टर सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर भी हमेशा सक्रिय रहते हैं। अपने दमदार प्रदर्शन से दुनियाभर के क्रिकेट प्रेमियों को आनंदित करने वाले सचिन तेंदुलकर बेशक अब क्रिकेट मैदान पर सक्रिय ना हों, लेकिन सोशल मीडिया पर उनकी सक्रियता हर किसी के लिये खासा मायने रखती है। अपने परिवार,दोस्तों,विभिन्न खेलों के उभरते युवाओं और राजनीतिक व सामाजिक मुददों पर वह अपनी बात पूरी बेबाकी से रखते हैं। इसके अलावा भारत व विश्व की महान हस्तियों को हमेशा ही वे सोशल मीडिया के माध्यम से बधाई देते हैं। सचिन के इस वक्त इंस्टाग्राम पर 9,460,900 से अधिक, फेसबुक पर 28,799,500 से अधिक और ट्विटर पर 24,857,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

मैदान पर बेबाक शॉट लगाने के लिए जाने जाने वाले महेंद्र सिंह सोशल मीडिया के प्लेटफार्म पर ज्यादा सक्रिय नहीं रहते हैं। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय न रहने के बावजूद उनकी फैन फॉलोइंग जबर्दस्त है। भारतीय टीम को तीन आईसीसी खिताब दिलाने वाले माही को ट्विटर पर 6,961,100 से अधिक, इंस्टाग्राम पर 8,038,400 से अधिक और फेसबुक पर करीब 20,651,300 लोग फॉलो करते हैं।

हमेशा ही मुददों को लेकर इस समय चर्चा में बने रहते हैं भारत के धुरंधर बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग। देश-दुनिया में क्रिकेट की हलचल से लेकर राजनीति हलचल तक में वे सोशल मीडिया पर विचार रखते रहते हैं। वह ना सिर्फ अपने परिवार के साथ फोटो शेयर करते हैं बल्कि सामाजिक मुद्दों के अलावा भारतीय सेना के प्रति उनका प्यार देखते ही बनता है। सोशल मीडिया पर ज्यादा सक्रिय रहने की वजह से ट्विटर पर वीरू को 11,359,500 से अधिक, फेसबुक पर 14,637,072 से अधिक और इंस्टाग्राम पर 2,562,300 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।

वैसे, रोहित शर्मा सोशल मीडिया पर बहुत ही कम समय देते हैं। लेकिन इसके बाद भी समय-समय पर उनके आने वाले विचार व पत्नी सहित मैदान पर साथी क्रिेकेटरों के साथ की जाने वाली मस्ती की फोटो आती रहती हैं। सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग अच्छी खासी है। टीम इंडिया के इस 'हिटमैन' के ट्विटर पर 11,158,400 से अधिक, फेसबुक पर 10,958,700 से अधिक और इंस्टाग्राम पर 5,246,000 से अधिक फॉलोअर्स हैं।

कैंसर जैसी खतरनाक बीमारी से जंग जीतने वाले युवराज सिंह का आज भी जलवा बरकरार है। उनके प्रति आज भी क्रिकेट प्रेमियों में जबर्दस्त क्रेज नजर आता है। कैंसर से जंग जीतने के बाद क्रिकेट के मैदान के अलावा अन्य कार्यों में भी अपनी तत्परता दिखाते रहते हैं और सोशल मीडिया के माध्यम से शेयर भी करते हैं। हर दिल अजीज युवी को फेसबुक पर 14,837,572 से अधिक, ट्विटर पर 4,848,600 से अधिक और इंस्टाग्राम पर 4,806,800 से अधिक लोग फॉलो करते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
