चैपियंस ट्राफी 2025 में टीम इंडिया का शेड्यूल जारी

चैपियंस ट्राफी 2025 को लेकर तारीखों का ऐलान हो चुका है। भारत के सभी मैच दुबई में होंगे। भारत और पाकिस्तान का मुक़ाबला 23 फरवरी को दुबई में होगा। इसके अलावा भारत और बांग्लादेश का मुक़ाबला होगा वो भी दुबई में होगा। चैपियंस ट्राफी 2025 के बीच हर टीमों के बीच कुल पंद्रह मैच होंगे। सभी टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है। पाकिस्तान, भारत, बांग्लादेश, न्यूजीलैंड ए ग्रूप में और दक्षिण अफ्रीका, आस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान और इंग्लैंड ग्रुप बी में हैं। क्योकि पाकिस्तान इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है इसलिए भारत ने साफ कर दिया था कि हम पाकिस्तान में कोई मैच नहीं खेलेंगे। ये मुक़ाबला हाइब्रिड मॉडल पर होगा।

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी में भारतीय टीम अपने अभियान का आगाज बांग्लादेश के खिलाफ करेगी। भारत और बांग्लादेश के बीच मुकाबले 20 फरवरी को खेला जाएगा। दोनों टीमें दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में आमने-सामने होंगी। यह मुकाबले भारतीय समयनुसार दोपहर 2.30 बजे शुरू होगा।

ग्रुप ए – पाकिस्तान, भारत, न्यूजीलैंड, बांग्लादेश

ग्रुप बी – साउथ अफ्रीका, ऑस्ट्रेलिया, अफगानिस्तान, इंग्लैंड

चैम्पियंस ट्रॉफी का फुल शेड्यूल…

19 फरवरी- पाकिस्तान बनाम न्यूजीलैंड, कराची

20 फरवरी- बांग्लादेश बनाम भारत, दुबई

21 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम साउथ अफ्रीका, कराची

22 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, लाहौर

23 फरवरी- पाकिस्तान बनाम भारत, दुबई

24 फरवरी- बांग्लादेश बनाम न्यूजीलैंड, रावलपिंडी

25 फरवरी- ऑस्ट्रेलिया बनाम साउथ अफ्रीका, रावलपिंडी

26 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम इंग्लैंड, लाहौर

27 फरवरी- पाकिस्तान बनाम बांग्लादेश, रावलपिंडी

28 फरवरी- अफगानिस्तान बनाम ऑस्ट्रेलिया, लाहौर

1 मार्च- साउथ अफ्रीका बनाम इंग्लैंड, कराची

2 मार्च- न्यूजीलैंड बनाम भारत, दुबई

Zeen is a next generation WordPress theme. It’s powerful, beautifully designed and comes with everything you need to engage your visitors and increase conversions.