‘ब्रेकथ्रू स्टार’ पुरस्कार पाने वाली पहली भारतीय महिला बनीं मनिका बत्रा

भारत की स्टार पैडलर मनिका बत्रा इस साल की ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार चुनी गईं। बुधवार को उन्होंने इंच्योन में प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ का प्रतिष्ठित ‘ब्रेकथ्रू टेबल टेनिस स्टार’ अवॉर्ड प्राप्त किया। इस अवॉर्ड को पाने वाली 23 साल की मनिका बत्रा पहली भारतीय खिलाड़ी बन गईं। मनिका ने कहा कि मैं इस सम्मान को हासिल कर सचमुच काफी सम्मानित महसूस कर रही हूं और खुश हूं। भारत की राइजिंग स्टार मणिका ने इस साल कॉमनवेल्थ गेम्स में चार और एशियाई खेलों में एक पदक जीता था।
मनिका ने कहा कि मुझे लगता है कि 2018 अभी तक मेरे करियर का सर्वश्रेष्ठ वर्ष रहा है और मैंने जो हासिल किया है, उससे खुश हूं। मनिका ने 2018 में शानदार प्रदर्शन करते हुए अपनी करियर की सर्वश्रेष्ठ 52 रैंकिंग हासिल की और वह ऐसा करने वाली भारत की सबसे ऊंची रैंकिंग की महिला खिलाड़ी बनीं थीं।
मनिका ने टेबिल टेनिस को दी नई दिशा
मनिका ने 2018 में टेबिल टेनिस को नई दिशा दी है। उन्होंने गोल्ड कोस्ट कॉमनवेल्थ गेम्स में महिला सिंगल्स में गोल्ड जीता था। गोल्ड मेडल जीतने वाली वह पहली भारतीय महिला खिलाड़ी थीं। यहीं नहीं 23 साल की मणिका ने एशियाई खेलों में भी अपना शानदार प्रदर्शन जारी रखा था। उन्होंने इंडोनेशिया के जकार्ता में हुए एशियाड में अंचत शरत कमल के साथ मिक्स्ड डबल्स में कांस्य पदक जीता था। अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित मनिका इस साल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग 52 पर भी पहुंची। मनिका वुमन्स सिंगल्स में भारत की नंबर वन टेबल टेनिस खिलाड़ी हैं।
यह खबर भी पढ़ें- गौतम गंभीर की वो पारियां जिसने उन्हें एक बेहतरीन बल्लेबाज का दर्जा दिलाया
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
