कभी जूते के लिए तरसने वाला क्रिकेटर पिता को गिफ्ट करेगा बंगला

दो साल पहले तक जूतों को तरसने वाला यह होनहार क्रिकेटर अपने मजदूर पिता के सपने को पूरा करने में जुटा है। महीने की छह हजार की तनख्वाह पर मजदूरी करने वाले पिता ने टीनशेड के झोपड़ीनुमा घर में बेटे की अभावों में परवरिश की। बेटे को मुकाम तक पहुंचाने के लिए ऐसी मेहनत करने वाले पिता को अब बेटे की ओर से रिटर्न गिफ्ट देने की तैयारी है।
यह कहानी है एक पिता के संघर्ष और जज्बात की! मुंबई इंडियंस और राजस्थान रणजी टीम के एक्सप्रेस बॉलर नाथूसिंह के पिता भरतसिंह अपनी भावनाओं को बमुश्किल थामते हुए कहते हैं- 21 साल का नाथू शांत स्वभाव का है। परिवार के लिए वह किसी भी हद तक जा सकता है। उसकी मेहनत जरूर उसे मुकाम तक ले जाएगी।
मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 20 लाख में खरीदा था
आपको बता दें राजस्थान रणजी टीम से खेलने वाले इस क्रिकेटर की किस्मत का तारा उस समय बुलंदियों पर पहुंच गया जब आईपीएल के सीजन-9 के लिए मुंबई इंडियंस ने 3 करोड़ 20 लाख की बोली लगाकर इस तेज गेंदबाज को अपनी टीम का हिस्सा बनाया। अब नाथूसिंह अपने मां-बाप के लिए डेढ़ करोड़ का आलीशान मकान तैयार करवा रहे हैं।

ढाई सौ वर्ग गज में तीन मंजिला आलीशान बंगला हो रहा तैयार
जयपुर में ही ढाई सौ वर्ग गज में तीन मंजिल का आलीशान बंगला तैयार हो रहा है। अगले छह महीने में पूरा परिवार नए मकान में चला जाएगा। फैक्ट्री में हमेशा की तरह मजदूरी में लगे भरतसिंह बताते हैं- बेटा उनसे मजदूरी छोड़ने की कई बार गुजारिश कर चुका है। जबकि उनका मानना है वे अपने इस काम को भला कैसे छोड़ पाएंगे, जिसके बूते नाथू को यहां तक लाए हैं। वे हर रोज सवेरे अपना टिफिन बांध फैक्ट्री में काम करने निकल जाते हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
