धोनी के कप्तानी छोड़ने पर पूरे झारखंड ने कहा- मिस यू कैप्टन कूल
Posted By: Website Admin
Last updated on : September 07, 2018

टीम इंडिया के 'कैप्टन कूल' महेंद्र सिंह धोनी ने टेस्ट मैचों में संन्यास के बाद वनडे और टी20 से कप्तानी भी छोड़ दी है। धोनी के इस फैसले की चारों तरफ सराहना हो रही है। पूर्व खिलाड़ियों से लेकर उनके प्रशंसकों ने इस फैसले की तारीफ की है, और धोनी को आगे टीम के लिए खेलते रहने की शुभकामनाएं दी है।
199 मैचों में वनडे की कप्तानी कर चुके हैं
रांची से आने वाले महेंद्र सिंह धोनी को उनके इस फैसले पर अथाह समर्थन और प्यार मिल रहा है। रांची के लोगों का मानना है कि धोनी ने यह फैसला कर दिखा दिया कि वो मोह माया के चक्कर में नहीं आने वाले इंसान है और न ही वो किसी रिकॉर्ड के लिए खेलते हैं। आपको बता दें कि धोनी ने 199 मैचों में टीम इंडिया के लिए वनडे की कप्तानी कर चुके हैं। अगर वो एक मैच में और कप्तानी कर लेते तो वो 200 मैचों में वनडे कप्तानी करने वाले कप्तानों की सूची में आ जाते।
धोनी की इसी उपलब्धियों को बयान करते हुए झारखंड के बोकारो में चंदनकियारी के प्रतिष्ठित अजय शंकर ने सैंड आर्ट के जरिए फैसले को सराहा...

सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
