वेस्टइंडीज दौरे के बजाय सेना का कठिन प्रशिक्षण लेंगे कर्नल धोनी
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी 03 अगस्त से शुरू हो रहे वेस्टइंडीज के दौरे में शामिल नहीं होंगे। धोनी 02 महीने तक क्रिकेट से दूर रहकर पैरामिलिट्री रेजीमेंट में प्रशिक्षण प्राप्त करेंगे। आर्मी चीफ जनरल बिपिन रावत ने धोनी की इस अर्जी को स्वीकार कर लिया है। आपको बता दें कि महेन्द्र सिंह धोनी को वर्ष 2011 में इंडियन टेरिटोरियल आर्मी ने लेफ्टिनेंट कर्नल की मानद रैंक सौंपी थी।
यह खबर भी पढ़ें- आईसीसी ने दिया सचिन तेंदुलकर को यह सम्मान, गर्व करेगा हर भारतीय
पहले दोस्त ने की थी पुष्टि
सेना के पुष्टि करने से पहले धोनी के करीबी और पूर्व रणजी खिलाड़ी मिहिर दिवाकर ने भी धोनी के वेस्टइंडीज दौरे पर शामिल न होने की बात कही थी। वहीं बीसीसीआई के एक अधिकारी ने भी धोनी के वेस्टइंडीज दौरे के लिए उपलब्ध न होने की पुष्टि की थी। वर्ल्ड कप के बाद से धोनी के संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई थीं। दरअसल वर्ल्ड कप में धोनी के प्रदर्शन को लेकर वह कुछ लोगों के निशाने पर थे। वर्ल्ड कप में अफगानिस्तान के खिलाफ हुए मैच में उनकी धीमी पारी के बाद उनकी आलोचनाओं का दौर शुरू हो गया था।
वर्ल्ड कप में प्रदर्शन को लेकर हुई थी आलोचना
उन्होंने वर्ल्ड कप की 08 पारियों में 273 रन बनाए थे। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ 35 रन बनाए थे। वहीं इंग्लैंड के खिलाफ नाबाद 42 रन की पारी खेली थी। वेस्टइंडीज के खिलाफ धोनी ने 56 रनों की पारी खेली थी। अफगानिस्तान के खिलाफ धोनी ने 52 गेंदों पर 28 रन बनाए थे, जिसके बाद से उनकी धीमी बल्लेबाजी की वजह से आलोचना हुई थी। हालांकि धोनी ने वर्ल्ड कप शुरू होने से पहले बांग्लादेश के खिलाफ हुए वार्मअप मैच में 113 रन बनाए थे।
यह खबर भी पढ़ें- इस 14 साल के गोल्फर ने रचा इतिहास, रोशन किया देश का नाम
धोनी के नाम दर्ज हैं कई रिकॉर्ड्स
बेस्ट फिनिशर माने जाने वाले धोनी के नाम तमाम रिकॉर्ड्स दर्ज हैं। उन्होंने अपनी कप्तानी में भारत को वनडे विश्व कप, वर्ल्ड टी20 और चैंपियंस ट्रॉफी में जीत दिलाई है। उन्होंने रिकार्ड 332 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड कायम किया है। धोनी 10000 रन बनाने वाले भारत के पांचवें और विश्व के 13वें बल्लेबाज है। वह 300 वनडे खेलने वाले देश के छठवें भारतीय खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 121 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। एक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन 183 बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने सबसे ज्यादा 9 बार छक्के लगाकर टीम को जीत की दहलीज तक पहुंचाया है।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...