सुपरबाइक्स के शौकीन धोनी ने खरीदा ट्रैक्टर, डिलीवरी देने आए लोगों को कराई सैर

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) एक बार फिर चर्चा में है। धोनी का सुपर बाइक्स और कारों के शौक के बारे में सभी जानते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने एक ट्रैक्टर खरीदकर सभी को हैरान कर दिया है। हाल ही में धोनी की ट्रैक्टर पर बैठे हुए एक तस्वीर सोशल मीडिया (Socia Media) पर वायरल हो रही है। बताया जा रहा है कि कभी क्रिकेट की क्रीज पर धमाका करने वाले महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अब खेतों में ट्रैक्टर चलाते नजर आएंगे। उन्होंने अपने सात एकड़ फार्म हाउस में खेती के लिए ये ट्रैक्टर खरीदा है।
यह खबर भी पढ़ें- इस पाकिस्तानी प्रशंसक के लिए टिकट का इंतजाम करते हैं धोनी
8 लाख रुपये में खरीदा ट्रैक्टर
महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने ये ट्रैक्टर 8 लाख रुपये में खरीदा है। इस ट्रैक्टर की निर्माता कंपनी महिन्द्रा ग्रुप (Mahindra Group) की है। जिसके चेयरमैन आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) हैं। इस ट्रैक्टर को धोनी ने अपने रांची के फार्म हाउस के खेती के कार्य के लिए लिया है। इस फार्म हाउस का क्षेत्रफल करीब सात एकड़ का है, जिसमें अब धोनी खुद खेती करने का विचार कर रहे हैं। उनका इरादा यहां आर्गेनिक खेती का है। जिसमें वे घर में प्रयोग होने सब्जियों व खाद्य पदार्थों की खेती करेंगे। धोनी का फार्म रांची शहर में सबसे आलीशान हैं। जहां वे अपनी पत्नी साक्षी और बेटी जीवा के साथ रहते हैं।
आनंद महिन्द्रा ने की तारीफ
इस बारे में महिन्द्रा एंड महिन्द्रा ग्रुप (Mahindra & Mahindra Group) के चेयरमैन और बिजनेस पर्सन आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने एक वीडियो रिट्वीट किया है। इस वीडियो में महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ट्रैक्टर घर पहुंचाने आए कंपनी के अधिकारियों को ट्रैक्टर पर बैठा कर राइड ले रहे हैं। इसमें धोनी खुद ट्रैक्टर चलाते नजर आ रहे हैं।
इसके साथ ही आनंद महिन्द्रा (Anand Mahindra) ने एक ट्वीट रिट्वीट करते हुए लिखा है कि मुझे हमेशा लगता है कि यह व्यक्ति निर्णय को सही से समझकर अच्छा फैसला लेने वाला है। ये ट्रैक्टर 3478cc का है। जिसमें तीन सिलेंडर के साथ ही 4-स्ट्रोक डीजल इंजन लगा हुआ है। ये काफी पॉवरफुल ट्रैक्टर है, जिसमें पॉवर स्टेयरिंग व डिजिटल क्लस्टर के फीचर भी हैं। धोनी के गैराज में पहले से ही सुपरबाइक्स व कार मौजूद हैं। अब इसमें खेती करने वाला ट्रैक्टर पहली बार शामिल हुआ है।
यह खबर भी पढ़ें- धोनी ने की अपनी बेटी से छह भाषाओं में बात, वीडियो वायरल

क्रिकेट के मैदान पर गाड़े सफलता के झंडे
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं। विकेट के पीछे का खेल हो या बल्लेबाजी, दोनों ही जगहों पर धोनी का कोई विकल्प नहीं है। धोनी ने अंतरराष्ट्रीय वनडे क्रिकेट (International Oneday Cricket) और टेस्ट मैचों दोनों में ही शानदार खेल प्रदर्शन किया है। उनकी कप्तानी में ही टीम इंडिया ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट वर्ल्ड कप (ICC Cricket World Cup) व टी-20 वर्ल्ड कप (T20 World Cup) जीता था। इसके अलावा भी धोनी की कप्तानी में भारतीय क्रिकेट टीम ने एतिहासिक उपलब्धियां हासिल की हैं। भारतीय क्रिकेट के इतिहास में धोनी पहले ऐसे विकेटकीपर हैं, जिन्होंने बल्लेबाजी में भी तमाम कीर्तिमान स्थापित किए हैं।
332 मैचों में कप्तानी कर चुके हैं धोनी
महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) ने 332 मैचों में कप्तानी का रिकॉर्ड कायम किया है। धोनी 10000 रन बनाने वाले भारत के पांचवें और विश्व के 13वें बल्लेबाज है। वह 300 वनडे खेलने वाले देश के छठवें भारतीय खिलाड़ी हैं। सबसे ज्यादा 121 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है। एक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन 183 बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने सबसे ज्यादा 9 बार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई है। यह अपने आप में एक रिकॉर्ड है। हालांकि धोनी अपने खेल के अलावा मनमौजी व्यवहार के लिए जाने जाते हैं। यही कारण है कि उपयोगी खिलाड़ी होने के बावजूद उन्हें कई बार टीम में नहीं चुना गया।
यह खबर भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने की विराट कोहली की तारीफ, जानें क्या रही वजह

विकेटकीपर के साथ ही महान बल्लेबाज
अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट (International Cricket) में महेन्द्र सिंह धोनी (Mahendra Singh Dhoni) विकेटकीपिंग के साथ ही बल्लेबाजी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्हें क्रिकेट के इतिहास का सबसे बेहतरीन फिनिशर भी कहा जाता है। क्रिकेट के इतिहास में ऐसे कई मौके आए हैं जब धोनी ने क्रीज पर टिककर भारत को हारे हुए मैच में भी जीत दिलाई है। धोनी के नाम अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कई कीर्तिमान हैं। धोनी 300 वनडे खेलने वाले देश के छठवें भारतीय खिलाड़ी हैं। वहीं सबसे ज्यादा 121 स्टंपिंग का रिकॉर्ड भी धोनी के नाम है।
एक विकेटकीपर के रूप में सबसे ज्यादा रन 183 बनाने का रिकॉर्ड धोनी ने अपने नाम दर्ज किया है। उन्होंने सबसे ज्यादा 9 बार छक्के लगाकर टीम को जीत दिलाई है। वे भारत के पांचवें बल्लेबाज हैं, जिन्होंने 10000 रनों का आंकड़ा पार किया हो। धोनी ने अभी तक 350 वनडे मैच खेले हैं, जिसमें उन्होंने 50.58 की औसत से 10773 रन बनाए हैं। धोनी ने वनडे क्रिकेट में 10 शतक और 73 अर्धशतक भी बनाए हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
मेरी कहानी
अन्य खबरें
Loading next News...
