वर्ल्ड चैंपियनशिप में 12 साल की जिम्नास्ट करेगी भारत का प्रतिनिधित्व

देश के छोटे से राज्य मणिपुर की 12 साल की जिम्नास्ट अरिहा पंगाबम 14वें FIG एरोबिक वर्ल्ड चैंपियनशिप और सातवें वर्ल्ड ऐज ग्रुप कॉम्पटीशन में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगीं।
13 जून से 19 जून तक साउथ कोरिया में होने वाली इस चैपंयिनशिप का आयोजन द फेडरेशन इंटरनेशनल डे जिम्नास्टिक (FIG) द्वारा किया जा रहा है।
अरिहा अभी 7वीं क्लास में हैं और केंद्रीय विद्यालय में पढ़ती हैं। 2014 में स्कूल में अरिहा ने जिम्नेजियम को अपना पसंदीदा खेल चुना और कम समय में ही वो भारत का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। उसने 10 साल की उम्र में अभ्यास शुरू किया।
अपने दम पर ली ट्रेनिंग
अरिहा ने 2014 में अंडर 12 स्टेट जिम्नास्टिक कॉम्पटीशन में तीसरा स्थान हासिल किया। 2015 में उसने कोलकाता में हुए नेशनल स्कूल गेम्स में मणिपुर का प्रतिनिधित्व किया। अरिहा ने कोच वाई रंजन से खुमान लंपर इंडोर स्टेडियम में कठिन ट्रेनिंग ली, और इसके लिए उसे कहीं से कोई मदद नहीं मिली।
भारत में लोकप्रिय नहीं
भारत में अभी तक इस खेल को खासा लोकप्रियता हासिल नहीं हुई है। आशीष कुमार ने 2010 राष्ट्रमंडल खेलों में कांस्य पदक जीता था। इस क्षेत्र से वो पहले खिलाड़ी हैं, जो इस ऊंचाई तक पहुंचने में कामयाब हुए हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
