VIDEO: जब धोनी की बेटी ने पूछा 'ए महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा?' तो माही ने ये दिया जवाब
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी का एक वीडियो सोशल मीडिया काफी देखा जा रहा है। धोनी ने एक विडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जब भी अपनी व्यस्तताओं से खाली होते हैं तो अपना सारा समय परिवार के साथ व्यतीत करते हैं। महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों रांची स्थित अपने आवास पर परिवार के साथ समय बिता रहे हैं।
इंस्टाग्राम में शेयर किए वीडियो में एमएस धोनी और अपनी बेटी जीवा के साथ भोजपुरी और तमिल में भाषा में बात कर रहे हैं। जीवा भोजपुरी में अपने पिता से पूछती हैं, 'ए महेंद्र सिंह धोनी कइसन बा?' जिसका हिंदी में तलब हुआ, 'महेंद्र सिंह धोनी आप कैसे हैं?' फिर धोनी बेटी जीवा के सवाल का जवाब देते हुए कहते हैं, 'ठीके बा' मतलब (ठीक ही हूं)। इसके बाद जीवा तमिल में धोनी से पूछती हैं 'इपुड्डी इरुकिंगा' (आप कैसे हो), तो धोनी तमिल में ही जवाब देते हैं 'नल्ला इरुकेन'(मैं अच्छा हूं)। इससे पहले एक और वीडियो में जीवा अपने पिता महेंद्र सिंह धोनी को गाजर खिलाते हुए नजर आई थीं।
धोनी का भोजपुरी और तमिल से है गहरा नाता
महेंद्र सिंह धोनी का भोजपुरी और तमिल दोनों ही भाषाओं से गहरा नाता है। धोनी का गृह राज्य झारखंड है और भोजपुरी यहां की एक बोली है। झारखंड बिहार ही हिस्सा था जो साल 2000 में बिहार से अलग होकर झारखंड बना। इसलिए महेंद्र सिंह धोनी का भोजपुरी भाषा के साथ भी जुड़ाव है। वहीं महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स टीम के कप्तान हैं। इसलिए पिछले 12 वर्षों से तमिलनाडु उनके लिए दूसरे घर जैसा रहा है। आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के साथ जुड़ने के बाद से महेंद्र सिंह धोनी को उनके फैंस ने 'तलाइवा' नाम दे दिया। ऐसे में अगर उनकी बेटी जीवा धोनी हिंदी और इंग्लिश के अलावा भोजपुरी और तमिल भी बोल रही हैं।
ये भी पढ़ें:- बैडमिंटन में सिंगल्स का खिताब जीतने वाले इस शटलर की उपलब्धि ऐतिहासिक है
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
