कविता देवी ने WWE में दिखाया देशी दम

जब भी WWE की बात होती है, तो हमारे दिमाग में हल्क हॉगन, अंडरटेकर, टाटांका व ट्रिपल एच जैसे नाम तैरने लगते हैं। इसके अलावा WWE में भारत की तरफ से पहले रेसलर के तौर पर द ग्रेट खली ने भाग लिया। जिसके बाद इस मनोरंजक खेल में भारत के कई पहलवानों ने हाथ अजमाना शुरू किया। लेकिन हाल ही में WWE में भारत की ओर से कविता देवी पहली महिला रेसलर के तौर पर भाग लिया है।
हरियाणा से ताल्लुक रखने वाली 32 वर्षीय कविता ने WWE में भारतीय संस्कति की भी झलक दिखाई। द ग्रेट खली व जिंदर महल के बाद पहली भारतीय महिला कविता ने अपनी फाइट सलवार-सूट में ही लड़ी। यही नहीं उन्होंने इस फाइट में अपनी बेहतरीन क्षमता का परिचय भी दिया। भारतीय परिधान में कविता ने अपने पॉवरपंच से विपक्षी रेसलर को चित कर दिया। हालांकि खेलों के हिसाब से सलवार कमीज एक अनोखा परिधान है।
खली की देखरेख में कविता ने रेसलिंग की ट्रेनिंग ली है। जिसके लिए कविता को हरियाणा से पंजाब स्थित उनके ट्रेनिंग अकादमी जाना पड़ा था। कविता तब चर्चा में आयीं थीं, जब वह बीबी बुल बुल नाम की रेसलर से भिड़ गयीं थी। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था।
खेलों की खबरिया वेबसाइट स्पोर्टसकीड़ा से बात करते हुए कविता कहती हैं कि मुझे बचपन से ही WWE देखने का शौक था, लेकिन मैने कभी भी रिंग में उतरने का सपना नहीं देखा था। लेकिन एक स्थानीय शो में एक परफ़ॉर्मर की चुनौती को मैंने स्वीकार किया और उससे मुकाबला किया। जिसके बाद ग्रेट खली ने मुझे ट्रेनिंग दी। उन्होंने भविष्य के लिए तैयार करते हुए मुझे काफी मेहनत करके तैयार किया।
वास्तव में कविता करोड़ों भारतीय लड़कियों के लिए प्रेरणाश्रोत हैं, साथ ही उन्होंने जिस तरह से अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मेहनत से मुकाम हासिल किया है। वह भविष्य में अन्य लकड़ियों के लिए आदर्श के तौर पर स्थापित हुई हैं। सलवार-कमीज-दुपट्टा में कविता का जलवा WWE में लम्बे समय तक बरकरार रहे और वह भारत का नाम यूं ही रोशन करती रहें।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
