झूलन के नाम हुआ वन-डे में सबसे ज्यादा विकेट लेने का रिकॉर्ड

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी ने आॅस्ट्रेलिया की कैथरीन फिट्जपैट्रिक को पछाड़ कर एकदिवसीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली महिला खिलाड़ी बनने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
झूलन के 153 एकदिवसीय मैचों में अब 181 विकेट हो गए हैं। 34 वर्षीय झूलन ने दक्षिण अफ्रीका में खेली जा रही चार देशों की श्रृंखला के मैच में तीन विकेट हासिल कर कैथरीन का रिकार्ड तोड़कर नया मुकाम हासिल किया।
झूलन के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों एकदिवसीय, टेस्ट और टी-20 को मिलाकर कुल 271 विकेट दर्ज हैं। वह महिला क्रिकेट की सबसे तेज गेंदबाज मानी जाती हैं और 2002 से भारतीय टीम की प्रमुख खिलाड़ी हैं।
झूलन ने बल्ले से भी किया है अच्छा प्रदर्शन
झूलन महिला क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज भी हैं। उन्होंने साल 2007 में आईसीसी ने साल की सर्वश्रेष्ठ महिला खिलाड़ी भी चुना था। उन्हें भारत सरकार ने 2010 में अजुर्न अवार्ड और दो साल बाद पद्मश्री से नवाजा। गेंद के साथ-साथ झूलन ने बल्ले से भी अच्छा प्रदर्शन किया है। उन्होंने 25.72 की औसत से एकदिवसीय में 919 रन बनाए हैं जिसमें दो अर्धशतक शामिल हैं।
भारतीय महिला क्रिकेट टीम की पूर्व कप्तान झूलन गोस्वामी महिला वनडे इंटरनैशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली गेंदबाज बन गई हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया की पूर्व कैथरीन फिट्सपैट्रिक के 180 विकेटों के रेकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया।
झूलन के करियर पर एक नजर
# राइट-आर्म-मीडियम-फास्ट बोलर झूलन गोस्वामी महिला क्रिकेट टीम की कप्तान भी रह चुकी हैं। उन्होंने भारत के लिए अपना पदार्पण 2002 में किया था।
# झूलन मूल रूप से फास्ट बॉलर हैं, लेकिन जरूरत पड़ने पर उन्होंने टीम के लिए रन भी बनाए हैं। टेस्ट क्रिकेट में दो बार उन्होंने 2 बार 50 से अधिक रन बनाए हैं।
# 5 फीट 11 इंच लंबी झूलन गोस्वामी को उनकी रफ्तार के लिए भी जाना जाता है। गोस्वामी एक समय में विश्व महिला क्रिकेट में सबसे तेज गति से गेंद फेंकने वाली क्रिकेटर थीं। उनकी गेंद की औसत रफ्तार 120 के आसपास मानी जाती है।
# महिला क्रिकेट में उल्लेखनीय उपलब्धियों के लिए झूलन गोस्वामी को कई अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया है। उन्हें 2007 में ICC वीमन क्रिकेटर ऑफ द इयर,2010 में अर्जुन अवॉर्ड, 2012 में पद्मश्री से सम्मानित किया गया है।
# झूलन की पहचान उनकी धारदार गेंदबाजी के लिए है। उन्होंने अपने अब तक के टेस्ट करियर में 1 बार 10 विकेट भी चटकाए हैं। टेस्ट में 25 रन देकर 5 विकेट चटकाने का रिकॉर्ड भी उनके नाम हैं। टेस्ट में उनका औसत 16.62, वनडे में 21.78 और टी-20 में 20.17 का है।
# झूलन की ताकत उनकी गेंदबाजी में अतिरिक्त बाउंस है। इसी बाउंस की ताकत से उन्होंने बल्लेबाजों को खूब छकाया है। वैसे बंगाल के नादिया की रहने वाली झूलन को बचपन में क्रिकेट नहीं फुटबॉल का शौक था।
बचपन में था फुटबॉल का शौक
पश्चिम बंगाल के नादिया जिले में जन्मी झूलन को बचपन में फुटबॉल का शौक था लेकिन टीवी पर 1992 का क्रिकेट वर्ल्ड कप देखने का बाद क्रिकेट के प्रति उनकी दीवानगी बढ़ी। झूलन के नाम अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के तीनों प्रारुपों एकदिवसीय, टेस्ट और टी-20 को मिलाकर कुल 271 विकेट दर्ज हैं।
झूलन 2002 में पहली बार भारतीय महिला क्रिकेट टीम में चुनी गईं थीं। 2007 में झूलन को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए चुना गया था। झूलन को 2010 में अर्जुन पुरुस्कार के लिए चुना गया था और 2012 में इन्हें पद्मश्री अवार्ड से सम्मानित किया गया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
