VIDEO: धवन के बेटे जोरावर ने खोजा बाल उगाने का फॉर्मूला!
भारतीय क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन ने न्यूजीलैंड के दौरे पर गए हैं। धवन क्रिकेट खेलने के साथ-साथ अपने परिवार के साथ भी वक्त बिता रहे है। धवन सोशल मीडिया पर बहुत एक्टिव रहते हैं। वे हमेशा अपने परिजनों के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते हैं जिन्हें बहुत पसंद किया जाता रहा है। धवन ने हाल ही में टि्वटर पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें उनका बेटा जोरावर उनके कंधों पर बैठा उनके सिर पर कुछ एक्सपेरिमेंट कर रहा है। जोरावर ने अपने पिता के सिर पर दोबारा बाल उगाने का नया फार्मूला खोजा है।
धवन ने जो वीडियो शेयर किया है उसमें बेटा जोरावर उनके कंधे पर बैठकर सिर पर नमक डाल रहा है। वीडियो में धवन हंस रहे हैं और बोल रहे हे कि जो लोग गंजे हैं उनके लिए यह रेसिपी है, आप नमक डालिए तो बाल आ जाएंगे।
यह भी पढ़ें:- जहीर और सुनील शेट्टी तलाशेंगे क्रिकेट प्रतिभाएं, शुरू करने जा रहे लीग
धवन ने वीडियो पोस्ट कर ट्विटर पर लिखा, 'जोरावर ने बाल उगाने का नया फॉर्मूला खोजा है। आपके बाल इस तरीके से झड़ने से बचेंगे। बाल-बाल बचे।'
यह खबर भी पढ़ें- दर्जी के बेटे को मिली यूपी अंडर-14 क्रिकेट टीम की कमान
शानदार फॉर्म में चल रहे हैं धवन
धवन न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हैं। उन्होंने तीन वनडे मैचों में 84.50 की औसत से 169 रन बनाए हैं, इसमें उनके दो अर्द्धशतक शामिल हैं। धवन ने पिछले दिनों ही वनडे में 5000 रन पूरे किए थे। भारत पांच मैचों की सीरीज में 3-0 की अपराजेय बढ़त के साथ कब्जा जमा चुका है। भारत ने 10 साल के अंतराल के बाद न्यूजीलैंड में वनडे सीरीज जीतने में सफलता हासिल की है।
यह भी पढ़ें:- इस धावक ने 80 घंटे में तय किया 1200 किमी का सफर, हाजीपुर से पहुंचा दिल्ली
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...