द अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट का इम्तिहान कल से, जानिए क्यों टीम इंडिया है पीछे
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच बुधवार को टेस्ट सीरीज शुरू होने जा रही है। दक्षिण अफ्रीका इस समय भारत दौरे पर है। हाल ही में दोनों के बीच टी-20 सीरीज खेली गई थी। 3 मैचों की यह सीरीज ड्रॉ रही थी। भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच यह 14वीं टेस्ट सीरीज है। टीम इंडिया ने आखिरी बार दक्षिण अफ्रीका को वर्ष 2015 में हराकर सीरीज जीती थी।
यह खबर भी पढ़ें- धोनी से विराट ने की अपील, कही ये दिल को छू लेने वाली बातें
पिछली सीरीज में टीम इंडिया को मिली थी हार
सीरीज का पहला मैच बुधवार को विशाखापट्टनम में खेला जाएगा। इससे पहले दक्षिण भारतीय टीम ने वर्ष 2018 में दक्षिण अफ्रीका का दौरा किया था। उस समय टीम इंडिया को सीरीज में 1-2 से हार का सामना करना पड़ा था। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वर्ष 2015 में जीत दर्ज की थी। तब उसने दक्षिण अफ्रीका को 3-0 से करारी शिकस्त दी थी। एक मैच ड्रॉ हो गया था। दक्षिण अफ्रीका और भारत के बीच सीरीज का दूसरा मैच 10 अक्टूबर को पुणे, तीसरा और आखिरी मैच 19 अक्टूबर को रांची में खेला जाएगा।
यह खबर भी पढ़ें- पानी से भरी पिच पर सचिन ने की बल्लेबाजी, वीडियो देख फैंस हुए हैरान
कोहली पर रहेगी नजर
दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ कप्तान विराट कोहली का प्रदर्शन शानदार रहा है। उन्होंने 09 मैचों में 758 रन बनाए हैं। वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। उन्होंने 47.37 की औसत से रन बनाते हुए दो शानदार शतक लगाए हैं। वहीं गेंदबाजों की बात करें तो आर अश्विन और इशांत शर्मा सबसे सफल खिलाड़ी रहे हैं। टीम इंडिया को दक्षिण अफ्रीका के गेंदबाज वर्नोन फिलैंडर से खतरा है। उन्होंने भारत के खिलाफ 6 टेस्ट में 28 विकेट लिए हैं।
नेट प्रैक्टिस करते कप्तान विराट कोहली
यह खबर भी पढ़ें- टीम इंडिया की द. अफ्रीका के खिलाफ होगी परीक्षा, पढ़िए कौन किसपर पड़ा है भारी
यह रहेंगी दोनों टीमें
भारत : विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे (उप कप्तान), रोहित शर्मा, ऋद्धिमान साहा (विकेटकीपर), मयंक अग्रवाल, रविचंद्रन अश्विन, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), चेतेश्वर पुजारा, शुभमन गिल, हनुमा विहारी, इशांत शर्मा, उमेश यादव।
दक्षिण अफ्रीका : फाफ डुप्लेसिस (कप्तान), टेम्बा बवुमा, हेनरिच क्लासेन (विकेटकीपर), थिउनिस डी ब्रइन, क्विंटन डीकॉक (विकेटकीपर), डीन एल्गर, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, सेनुरान मुथुसामी, लुंगी एंगिडी, एनरिच नोर्त्जे, वर्नोन फिलैंडर, जुबैर हम्जा, डेन पिएट, कगिसो रबाडा।
इस सेक्शन की और खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...