हॉकी वर्ल्ड कप का थीम सॉन्ग 'जय हिंद हिंद, जय इंडिया' में नजर आए शाहरुख और रहमान

म्यूजिक डायरेक्टर एआर रहमान ने भारत में होने जा रहे हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के थीम सॉन्ग का प्रोमो ट्विटर पर शेयर किया। ओडिशा की मेजबानी में होने वाले हॉकी मेन्स वर्ल्ड कप 2018 के ऑफिशल ऐंथम में म्यूजिक कंपोजर ए.आर. रहमान और बॉलिवुड किंग शाहरुख खान नजर आ रहे हैं। 46 सेंकंड के इस विडियो में ओडिशा की सांस्कृतिक झलक और भारतीय हॉकी टीम के खिलाड़ी भी नजर आ रहे हैं। इस थीम सॉन्ग को गुलजार ने लिखा है।
ए.आर. रहमान ने ट्विटर पर पोस्ट किया विडियो
ए.आर. रहमान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर इस विडियो को पोस्ट करते हुए लिखा- हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के ऐंथम 'जय हिंद इंडिया' का प्रोमो जिसमें शाहरुख खान और दूसरे संगीतकार भी हैं जिन्होंने इसे बनाने में योगदान दिया।
थीम सॉन्ग में भारतीय संस्कृति की नजर आई झलक
हॉकी वर्ल्ड कप 2018 के 46 सेकेंड के थीम सॉन्ग में शाहरुख और रहमान भी हॉकी को प्रमोट करते नजर आ रहे हैं। थीम सॉन्ग में भारतीय संस्कृति की अनेक कलाओं, नृत्यों को दर्शया गया है। इस विडियो में भारतीय हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह के साथ अन्य हॉकी खिलाड़ी भी दिख रहे हैं। हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा।
ओपनिंग सेरिमनी में लाइव परफॉर्मेंस करेंगे रहमान
हॉकी वर्ल्ड कप की ओपनिंग सेरेमनी कलिंग स्टेडियम भुवनेश्वर में होगी, जिसमें एआर रहमान लाइव परफॉर्म करेंगे जिसमें बॉलिवुड से भी कई हस्तियां शामिल होंगी।
28 नवंबर से शुरू होगा हॉकी वर्ल्ड कप
हॉकी वर्ल्ड कप भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में 28 नवंबर से 16 दिसंबर तक होगा। भारत पूल-सी में अपने अभियान का आगाज 28 नवंबर को साउथ अफ्रीका के खिलाफ मुकाबले से करेगा। इस पूल में भारत के अलावा बेल्जियम और कनाडा की टीमें हैं।
सोसाइटी से
टेक्नोलोजी
अन्य खबरें
Loading next News...
