जन्मदिन मुबारक धोनी: क्यों सबसे अलग हैं माही, ये वीडियो और रिकॉर्ड देखिए

महेंद्र सिंह धोनी के भारतीय टीम का कप्तान बनने के साथ ही भारत में क्रिकेट खेलने और देखने का नजरिया बदल गया। आज धोनी का जन्मदिन है, 7 जुलाई 1981 में जन्में धोनी 36 साल के हो गए हैं।
धोनी के नाम अनोखे रिकॉर्ड
धोनी भारतीय क्रिकेट टीम के इकलौते ऐसे कप्तान हैं जिनकी अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट में जीत दर्ज की है। विकेट कीपर और बल्लेबाज के तौर पर धोनी ने टीम में अपनी जगह बनाई थी। श्रीलंका के खिलाफ खेली गई उनकी 183 रनों की शानदार पारी ने यह जता दिया था कि टीम इंडिया को नया सितारा मिल गया है, माही ने उस पारी में 10 छक्के और 15 चौके लगाए थे। उनके से पहले टीम को कोई ऐसा विकेट कीपर नहीं मिला था जो अपनी बल्लेबाजी के दम पर जीत दिला सके।
धोनी के रिकॉर्ड
1-धोनी की अगुवाई में टीम इंडिया ने आईसीसी के तीनों बड़े टूर्नामेंट जीते हैं। टीम इंडिया ने साल 2007 में आईसीसी का वर्ल्डकप-T20, क्रिकेट वर्ल्ड कप 2011 और चैंपियंस ट्रॉफी 2013 में जीत दर्ज की है।
2- धोनी के नाम 7 नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए सबसे ज्यादा 2 शतक लगाने का रिकॉर्ड है।
3- विकेटकीपर होते हुए भी उन्होंने 132 बॉल फेंककर रिकॉर्ड बनाया है।
4- धोनी ने बतौर कप्तान टी-20 फॉर्मेट में सबसे ज्यादा मैच जीते हैं।
5- मैदान पर लंबे-लंबे छक्के मारने की क्षमता हमेशा ही धोनी की ताकत रही है। धोनी अभी तक कुल 322 छक्के जड़ चुके हैं। इनमें से 208 छक्के तो वनडे में ही हैं। धोनी वनडे में सबसे ज्यादा छक्के मारने वाले भारतीय हैं।
6- धोनी जितने चतुर बल्लेबाज हैं विकेट के पीछे उनकी फुर्ती भी उतनी ही दिखती है। अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में धोनी के नाम 158 स्टंपिंग का रिकॉर्ड है। वहीं अगर कुल शिकार की बात करें, तो धोनी ने अभी तक कुल 732 शिकार किए हैं।
धोनी की बड़ी पारियां
185 रन : श्रीलंका के खिलाफ जयपुर में, 2005-06
148 रन : पाकिस्तान के खिलाफ विशाखापतनम में, 2004-05
148 रन : पाकिस्तान के खिलाफ फैसलाबाद में, 2005-06
धोनी के वीडियो
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
