रियो ओलंपिक: ऐसा करने वाली पहली भारतीय महिला बनीं दीपा करमाकर

जिम्नास्ट दीपा करमाकर ने रियो ओलंपिक में इतिहास रच दिया है। दीपा व्यक्तिगत वॉल्ट फाइनल में जगह बनानी वाली पहली भारतीय महिला बन गयी हैं। साल 1964 के बाद वो पहली भारतीय हैं, जिन्होंने जिम्नास्टिक्स के फ़ाइनल में जगह बनाई है।
ओलंपिक के लिये क्वालीफाई करने वाली पहली महिला जिम्नास्ट त्रिपुरा की दीपा ने ‘प्रोडुनोवा’ वॉल्ट में अच्छा प्रदर्शन किया और दो प्रयासों के बाद 14.850 अंक हासिल किए। वह पांच सब डिवीजन में से तीसरे में छठे स्थान पर रही थी। वह आखिर में ओवरआल आठवें स्थान पर खिसक गयी।
अब दीपा 14 अगस्त को होने वाले फ़ाइनल में शीर्ष आठ जिम्नास्ट पदक के लिये अपनी दावेदारी पेश करेंगी। फ़ाइनल में जगह बनाने के बाद दीपा ने कहा कि यह मेरा पहला ओलंपिक है और मैं बहुत अच्छा महसूस कर रही हूं। ब्राजील के स्थानीय समर्थक काफी शोर मचा रहे थे। शोर बहुत ज्यादा था और मुझे संगीत सुनने में परेशानी हो रही थी। आपने ब्रिटेन की टीम को देखा होगा। वह बीच से हट गयी।
वहीं दूसरी तरफ दूसरे दिन भारतीय महिला तीरंदाजी टीम ने कोलंबिया को 5-3 से हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई, लेकिन रूस से शूट आफ में 5-4 से हार गई।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
