सुनील छेत्री ने बनाया ऐसा रिकाॅर्ड, स्टार फुटबालर मेसी भी होंगे हैरान

भारतीय फुटबाल टीम के कप्तान सुनील छेत्री के शानदार प्रदर्शन की बदौलत शनिवार को टीम इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने में कामयाब रही। सुनील छेत्री के दो गोल के दम पर रविवार को केन्या को 2-0 से शिकस्त देकर चार देशों के फुटबॉल का खिताब जीत लिया। दोनों गोल कप्तान सुनील छेत्री ने किए। इसी के साथ उन्होंने सबसे ज्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने के मामले में लियोनल मेसी की बराबरी कर ली है। इन दोनों खिलाड़ियों के नाम पर अब 64 अंतरराष्ट्रीय गोल दर्ज हैं।
इस पूरी श्रृंखला के वह हीरो रहे। सुनील छेत्री का यह 102वें मैच में 64वां गोल था। 33 साल के छेत्री से अधिक गोल सक्रिय खिलाड़ियों में सिर्फ पुर्तगाल के सुपरस्टार क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने किए हैं। उनके नाम पर 150 मैचों में 81 गोल दर्ज हैं। छेत्री और मेसी हालांकि सर्वाधिक अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले खिलाड़ियों की सर्वकालिक सूची में संयुक्त रूप से 21वें स्थान पर हैं।
भारत ने पूरे टूर्नामेंट में महज एक ही मैच गंवाया था। भारत ने पूरे टूर्नामेंट में कुल 11 गोल किए और महज दो गोल खाए। इसमें से अधिकतर सुनील छेत्री ने ही किए। बता दें कि सुनील छेत्री ने इसी सीरीज में अपना 100वां अन्तरराष्ट्रीय मुकाबला भी खेला है और वे भारत के दूसरे फुटबालर बन गए। इसके अलावा अब उन्होंने ये भी रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है।
पूरी श्रृंखला में भारत की टीम रही हावी
इंटरकॉन्टिनेंटल कप में भारत ने सिर्फ एक हारी थी। न्यूजीलैंड के खिलाफ पिछले मैच में 1-2 की शिकस्त के बाद भारतीय आज बेहतर लय में दिखी। भारत को पहला बड़ा मौका सातवें मिनट में मिला जब केन्या के बर्नार्ड ओगिंगा के फाउल के कारण मेजबान टीम को फ्री किक मिली। अनिरुद्ध थापा की फ्री किक सीधे कप्तान सुनील छेत्री के पास पहुंची जिन्होंने इसे गोल में पहुंचाकर भारत को आठवें मिनट में 1-0 से आगे कर दिया। भारत ने दो मिनट बाद एक और अच्छा मूव बनाया, लेकिन इस बार छेत्री को अन्य खिलाड़ियों से सहयोग नहीं मिला।
ओगिंगा और ओवेला ओचींग ने केन्या के लिए अच्छा मौका बनाया लेकिन भारतीय डिफेंडरों ने उनके हमले को नाकाम कर दिया। यह मौका गंवाने के बाद छेत्री ने 29वें मिनट में एक और गोल दागकर भारत को 2-0 की बढ़त दिलाई। इसके बाद भारतीय टीम इस मुकाबले में हावी रही। भारतीय कप्तान ने अनस एडाथोडिका के लंबे पास को अपने कब्जे में लिया और फिर कीनिया के अतुडो और किबवागे को पछाड़ते हुए आगे बढ़े। छेत्री ने इसके बाद अपने दमदार शाट से गोलकीपर पैट्रिक मतासी को छकाते हुए गोल दागा।
उनकी इस जीत के बाद प्रीति जिंटा, अभिषेक बच्चन, रनवीर सिंह, युसूफ पठान, मोहम्मद कैप ने भी बधाई। वीरेंद्र सहवाग ने ट्विटर पर लिखा, 'सुनील छेत्री तुमको शुक्रिया क्योंकि तुमने देश को जश्न मनाने के लिए इतना कुछ दिया। तुम प्रेरणा थे और मुझे भरोसा है कि इंटरकॉन्टिनेंटल कप जीतने के बाद आप लोग हमेशा पूरे भरे स्टेडियम में खेलेंगे। भारतीय फुटबॉल टीम को बधाई।'
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
