आईपीएल में भी छाई धोनी की कप्तानी, इस मामले में तोड़ा गंभीर का रिकार्ड

आईपीएल के 11वें सीजन में प्रतिबंध के बाद उतरी टीम फार्म में दिख रही है। एक मैच के अलावा बाकि सभी मैच टीम ने जीते है। टीम के एक के बाद एक मैचों में टीम जीतकर चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने मौजूदा सीजन में रनों की झड़ी लगाना कायम रखा हुआ है।
उन्होंने दिल्ली डेयरडेविल्स के खिलाफ हुए टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले के दौरान 22 गेंदों में तूफानी 51 रनों की नाबाद पारी खेली। उनकी इस पारी में 2 चौके और 5 छक्के शामिल रहे। इसी के साथ धोनी ने आईपीएल में नया कीर्तिमान किया। वे आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले कप्तान बन गए है।
आईपीएल की कप्तानी में भी छाए धोनी

कोलकाता को दो बार चैपिंयन बनाने वाले गौतम गंभीर ने आईपीएल के इतिहास में अब तक सबसे ज्यादा रन कप्तान के तौर पर बनाए थे। लेकिन अब धोनी आईपीएल इतिहास में बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में पहले स्थान पर आ गए हैं। उन्होंने गौतम गंभीर द्वारा बतौर कप्तान अपने आईपीएल करियर में बतौर कप्तान बनाए गए 3518 रनों का रिकॉर्ड तोड़ दिया।
अब धोनी बतौर कप्तान 3536 रन बना चुके हैं। चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रहने के दौरान धोनी ने अच्छा प्रदर्शन किया था। कुछ समय तक वे राईजिंग पुणे सुपरज्वाइंट के लिए भी कप्तानी कर चुके हैं और अब चेन्नई के लिए यह भूमिका निभा रहे हैं। वहीं गभीर ने शुरू में दिल्ली की कप्तानी की और फिर कोलकाता की। 2018 के इस सीजन में भी उन्होंने दोबारा दिल्ली की कप्तानी संभाली लेकिन खराब प्रदर्शन से परेशान होने के कारण उन्होंने बीच में ही कप्तानी छोड़ दी।
खूब चल रहा है धोनी का बल्ला
इस सीजन में माही पूरी तरह से छाए हुए है। उनका इस सीजन में खूब बल्ला चल रहा है। धोनी अबतक 8 मैचों में 286 रन बना चुके हैं और वह सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में अभी चौथे स्थान पर काबिज हैं। इसके अलावा धोनी सर्वाधिक छक्के लगाने के मामले में भी 5वें नंबर पर पहुंच गए हैं। वह अबतक 20 छक्के जड़ चुके हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
