आर्मी मैन की तरह पद्मभूषण सम्मान लेने पहुंचें धोनी

पूर्व भारतीय कप्तान महेन्द्र सिंह धोनी को तीसरे सबसे बड़े नागरिक सम्मान पद्मभूषण से नवाजा गया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने सोमवार को उन्हें राष्ट्रपति भवन में इस सम्मान से नवाजा। धोनी के अलावा भारतीय बिलियार्ड्स खिलाड़ी पंकज आडवाणी को भी यह सम्मान दिया गया।
जब सेना की वर्दी में धोनी ये सम्मान पाने के लिए खड़े हुए तो सबसे ज्यादा तालियां उनके लिए बजीं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद से पद्ण भूषण लेने और उसके बाद अपनी सीट पर पहुंचने तक हॉल तालियों से गूंजता रहा। धोनी क सैनिक की तरह मार्च करते हुए राष्ट्रपति के सामने पहुंचे। उनको सलामी दी और पुरस्कार ग्रहण किया फिर कदमताल करते हुए लौटे।
धोनी को यह सम्मान उसी दिन दिया गया, जिस दिन उन्होंने टीम इंडिया को वर्ल्ड कप जिताया था। भारत ने 28 साल बाद वह वर्ल्ड कप हासिल किया था।
धोनी को इससे पहले भी कई सम्मानों से नवाजा जा चुका है। 2008 में धोनी को आईसीसी वनडे प्लेयर ऑफ द ईयर का अवार्ड मिला था। 2009 में भारत का सबसे बड़ा खेल पुरस्कार राजीव गांधी खेल रत्न अवार्ड दिया गया था। 2009 में ही धोनी को भारत के चौथे सबसे बड़े सम्मान पद्म श्री दिया गया था। धोनी दुनिया के एकमात्र क्रिकेट कप्तान थे जिन्होंने अपने देश को आईसीसी वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया, टी 20 वर्ल्ड कप में चैंपियन बनाया, दुनिया की नंबर एक टेस्ट टीम का दर्जा भारत को दिलाया व आईसीसी चैंपियंस ट्राफी में देश को चैंपियन बनाया। पंकज आडवाणी ने भी 2006 और 2010 के एशियाई खेलों में स्वर्ण पदक जीते थे।
37 वर्षीय धोनी कपिल देव के बाद दूसरे भारतीय क्रिकेटर हैं जिन्हें ये सम्मान मिला। राष्ट्रपति ने इससे पहले 20 मार्च को पहली खेप के पद्म पुरस्कारों का एलान किया था। टेनिस खिलाड़ी सोमदेव देवबर्मन, बैडमिंटन स्टार किदंबी श्रीकांत और 1972 में पैरालिंपिक्स में स्वर्ण पदक जीतने वाले स्विमर मुरलीकांत पेटकर को सम्मानित किया गया था।पद्म पुरस्कारों के लिए इस साल कुल 85 लोगों को चुना गया है, जिन्हें दो बार में सम्मानित किया जाना है। पुरस्कार वितरण में कुल तीन पद्म विभूषण, नौ पद्म भूषण और 73 पद्म श्री सम्मान में से 43 लोगों को पुरस्कार सोमवार को बांटे जाने हैं।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
