जहीर खान ने चुन लिया 'पार्टनर्स फॉर लाइफ', ट्वटिर पर दिया खास संदेश

टीम इंडिया के तेज गेंदबाज और मौजूदा समय में आईपीएल में दिल्ली डेयरडेविल्स की कप्तानी कर रहे जहीर खान ने सगाई कर ली है। जहीर खान ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक फोटो शेयर किया जिसमें सागरिका इंगेजमेंट रिंग शो करते नजर आ रही हैं।
जहीर ने इस फोटो के साथ लिखा, 'अपनी वाइफ की च्वाइस पर मत हसिए, क्योंकि आप भी उन्हीं की च्वाइस हैं। पार्टनर्स फॉर लाइफ'। इसके साथ उन्होंने सागरिका को टैग कर engagement नाम का हैशटैग भी दिया। जहीर के इस फोटो को शेयर करते ही सोशल मीडिया में उन्हें बधाई मिलनी शुरू हो गई है। ऐसा माना जा रहा है कि जहीर इस साल के अंत तक सागरिका से शादी कर लेंगे।
फ्रेंड्स ने कराई मुलाकात
रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों एक कॉमन फ्रेंड के जरिए मिले थे। ऐसा माना जाता है कि पूर्व क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे और बॉलीवुड एक्टर अंगद बेदी ने दोनों को मिलवाया था। इसके बाद से वह एक दूसरे को डेट करने लगे थे।
चक दे इंडिया से फेमस हुईं थीं सागरिका
जहीर की पार्टनर सागरिका शाहरुख खान की फिल्म 'चक दे इंडिया' से फेमस हुई थीं। इस फिल्म के बाद सागरिका को 'चक दे गर्ल' भी कहा जाने लगा था। फिल्मों में आने से पहले वो एथलीट थीं। सागारिका अब तक 5 हिंदी, एक मराठी और एक पंजाबी फिल्म में काम कर चुकी हैं। जहीर और सागरिका के डेटिंग की खबरें सबसे पहले तब सामने आईं थी जब दोनों इंडियन क्रिकेटर युवराज सिंह की शादी में एक साथ नजर आए थे। इसके बाद से ही दोनों कई मौकों पर साथ नजर आए, पर रिलेशनशिप को लेकर कोई खुलासा नहीं किया था।
कौन हैं सागरिका?
सागरिका की दादी सीता राजे घटगे इंदौर के महाराजा तुकोजीराव होल्कर तृतीय की बेटी थीं। सागरिका का जन्म 1986 में कोल्हापुर में हुआ था। सागरिका का परिवार काफी स्ट्रिक्ट है। सागरिका जब कॉलेज में पढ़ती थीं तभी से उनको ऐड फिल्म में काम करने के ऑफर मिलते थे। लेकिन उनके पिता ने सख्त हिदायत दी थी कि पढ़ाई पूरी होने से पहले कोई भी फिल्म नहीं करनी है।
सागरिका ने मुंबई के एचआर कॉलेज से अपनी पढ़ाई पूरी की थी। इसके अलावा सागरिका नेशनल लेवल की हॉकी प्लेयर हैं। इसी वजह से उन्हें फिल्म 'चक दे इंडिया' ऑफर की गई थी। सागरिका की ये पहली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए सागरिका को बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस का स्क्रीन अवॉर्ड भी दिया गया था। इसी फिल्म के लिए सागरिका को लॉयन्स गोल्ड अवॉर्ड से भी नवाजा गया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
