युवराज सिंह ने शुरू की दूसरी पारी, अभिनेत्री हेजल कीच से रचाई शादी

क्रिकेट खिलाड़ी युवराज सिंह और अभिनेत्री हेजल कीच बुधवार को परिणय सूत्र में बंध गए। दोनों ने सिख रिति रिवाज से फतेहगढ़ साहिब जिला के गुरुद्वारा में शादी की। युवराज ने अपनी शादी में लाल रंग की शेरवानी, क्रीम रंग का चूड़ीदार पजामा और लाल रंग की पगड़ी पहनी थी। शादी करने के बाद हेजल कीच अब गुरुबसंत कौर हो गई हैं। सिख रीति रिवाज में नाम बदलने की प्रथा नहीं है पर युवी की मां ने हेजल को ये दूसरा नाम दिया है।
हेजल ने इस मौके पर लंहगा पहना था और अपना सिर दुपट्टे से ढका हुआ था। विवाह समारोह यहां से 40 किलोमीटर दूर फतेहगढ़ सहीब गांव के गुरुद्वारे में सिख रिति रिवाज अंनत कारज से संपन्न हुआ। इस मौके पर गुरुद्वारे को भी सजाया गया। इस मौके पर पारंपरिक ढोल और संगीत का भी इंतजाम भी किया गया था।
शादी में नहीं आए युवराज के पिता
इस शादी में युवराज की मां शबनम सिंह, उनके रिश्तेदार और करीबी मित्र शामिल थे। युवराज के पिता और पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी जोगराज सिंह गुरुद्वारे पर नहीं आए। उन्होंने मंगलवार शाम को होटल में हुए कार्यक्रम में शिरकत की थी। इस मौके पर सुरक्षा के भी कड़े इंतजाम किए गए थे।
मंगलवार शाम को होटल में संगीत का कार्यक्रम आयोजित हुआ जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने हिस्सा लिया था। संगीत का कार्यक्रम उसी होटल में था जिसमें भारत और इंग्लैंड की टीमें रुकी हुई थीं। युवराज दिल्ली में सात दिसंबर को रिशेप्सन देंगे। इसके बाद मुंबई और गोवा में भी वह शादी का जश्न मनाएंगे।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
