आईपीएल 2018 : एक कान से सुन नहीं सकते, नाम का उड़ा था मजाक, अब बेंगलुरु टीम में शामिल

ऑलराउंडर वॉशिंगटन सुंदर को आईपीएल 2018 में विराट कोहली के नेतृत्व वाली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने सुंदर को तीन करोड़ बीस लाख रुपये में खरीदा है। महज 18 साल की उम्र में ही पहला इंटरनेशनल मैच खेलने वाले सुंदर एक कान से सुन नहीं सकते हैं। लेकिन इसके बाद भी उन्होंने अपने खेल से सबको प्रभावित किया है। आईपीएल-10 में स्टीव स्मिथ की कप्तानी वाली पुणे सुपरजाइंट्स को फाइनल में पहुंचाने में वॉशिंगटन सुंदर का अहम रोल था। जिसकी वजह से इस बार वह सभी टीमों के नजरों में रहे और काफी मंहगे खरीदे गए। इस बार की ऊंची बोली ने यह भी बता दिया कि वह अब भी सबकी नजरों में बने हुए हैं। जानिए वॉशिंगटन के बारे में कुछ बातें।
विश्वकप-19 में अच्छा न प्रदर्शन न करने पर उड़ा मजाक
इस बार विश्वकप-19 के फाइनल में अच्छा प्रदर्शन नहीं रहा। विश्वकप में अच्छा प्रदर्शन न होने के कारण उनके नाम का ट्विटर पर काफी मजाक उड़ाया गया। उनका नाम ही कुछ इस तरीके का है जो कि अजीब तरीके का लगता है। उनका नाम वॉशिंगटन सुंदर है जो कि एक कान से ही सुन सकते हैं। हालांकि इसके पीछे की बड़ी अजीब कहानी है। उनका नाम क्योंकि इस तरीके का ही है। वॉशिंगटन सुंदर के नाम को लेकर सवाल पूछे जा रहे थे। फरवरी 2016 में जिस क्रिकेटर का मजाक उड़ा था, पिछले साल आईपीएल और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन की वजह उसे भारतीय टीम में शामिल होने का मौका मिला। दिसंबर 2017 में श्रीलंका के खिलाफ इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले वॉशिंगटन सुंदर 18 साल 69 दिन की उम्र में डेब्यू करने वाले सुंदर हाल के दिनों में सबसे युवा डेब्यूटेंट बन गए हैं।
गुरु के सम्मान में रखा वाॅशिंगटन नाम
5 अक्टूबर 1999 को चेन्नई में जन्में सुंदर का नाम अमेरिका की राजधानी वॉशिंगटन सा है। इसके पीछे की कहानी यह है कि उनका नाम उनके पिता ने रखा था। सुंदर के पिता के गुरु का नाम भी कुछ ऐसे ही था जिसके चलते उनके पिता ने अपने गुरू के सम्मान में रखा। उनके पिता के गुरु आर्मी में थे और उनका नाम पीडी वॉशिंगटन था। सुंदर के पिता भी बचपन में क्रिकेट खेलते थे, लेकिन उनके परिवार की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं थी। उस वक्त पीडी वॉशिंगटन ने सुंदर के पिता की काफी मदद की थी। ऐसे में पीडी वॉशिंगटन को आदर देने के लिए सुंदर के पिता ने उनका नाम वॉशिंगटन रख दिया था। उन्होंने यह भी कहा था कि अगर उनके एक और बेटा होता तो वह उसका नाम वॉशिंगटन जूनियर रखते।
ऋषभ पंत का तोड़ा रिकाॅर्ड और भी उनके नाम कई रिकाॅर्ड
सबसे कम में उम्र में वॉशिंगटन ने दिसंबर 2017 में पहला टी-20 खेलकर रिकाॅर्ड बनाया है। मैच को खेलने के साथ ही वॉशिंगटन भारत के यंगेस्ट टी-20 प्लेयर बन गए थे। सुंदर से पहले तक यह रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम था। इस बार की उनकी जो करोड़ों रुपये में बोली लगी है उसका प्रमुख यह है कि आईपीएल 2017 में मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहले क्वॉलिफायर में राइजिंग पुणे सुपरजाएंट की जीत में इस खिलाड़ी का अहम योगदान रहा। सुंदर ऑफ स्पिनर है उन्होंने 4 ओवर में महज 16 रन देकर 3 विकट हासिल किए। वॉशिंगटन को इस ‘सुंदर’ परफार्मेंस के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। उन्होंने आईपीएल में सबसे कम उम्र 17 साल 223 दिनों में मैन ऑफ द मैच चुने जाने का रिकॉर्ड भी बनाया। अभी तक आईपीएल में कोई भी खिलाड़ी इतनी कम उम्र में सम्मानित नहीं किया गया है। फिलहाल वह तमिलनाडु की टीम के लिए ओपनिंग करते हैं और हाल में सय्यद मुश्ताक अली ट्राॅफी में भी उन्होंने हिस्सा लिया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
