राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप में भारतीय निशानेबाजों का शानदार सफर जारी

भारत में यूं तो क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है, लेकिन पिछले 7-8 वर्षों में अन्य खेलों में खिलाड़ियों ने विषम परिस्थितियों के बावजूद शानदार खेल दिखाकर देश का मान बढ़ाया है। जिससे न सिर्फ उनकी लोकप्रियता बढ़ी है बल्कि उस खेल के प्रति लोगों का रूझान भी बढ़ा है। इन खेलों में बैडमिंटन, कुश्ती, निशानेबाजी, कबड्डी व फुटबाल को खासकर दर्शकों का प्यार ज्यादा मिला है। मौजूदा समय में राष्ट्रमंडल निशानेबाजी चैम्पियनशिप प्रतियोगी जारी है। जिसमें भारतीय निशानेबाजों का प्रदर्शन शानदार रहा है। जाने अभी तक भारतीय शूटरों ने क्या कमाल किया हैः
गगन ने साधा रजत पर निशाना
ओलंपिक कांस्य पदक विजेता गगन नारंग ने गुरुवार को पुरुषों की 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में रजत पदक जीता है। साथ ही भारत के स्वप्निल सुरेश कुशाले को इसी वर्ग में कांस्य पदक मिला है। जबकि ऑस्ट्रेलिया के डेन सैम्पसन ने स्वर्ण पदक जीता है। वहीं महिलाओं के 25 मीटर पिस्टल फाइनल में भारत की अनु राज सिंह को कांस्य पदक मिला है। अनु राज ने हाल ही में भारतीय टीम में वापसी की है। इससे पहले भारत ने पुरुष वर्ग की 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा और महिला वर्ग की 10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में स्वर्ण पदक हासिल किए थे। इसके अलावा युवा निशानेबाज शहजार रिजवी ने 10 मीटर एयर पिस्टल स्पर्धा में अपने हमवतन ओमकार सिंह और जीतू राय को पछाड़ते हुए स्वर्ण पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में ओमकार को रजत और जीतू को कांस्य पदक हासिल हुआ है।
पूजा घटकर ने जीता एयर राइफल का स्वर्ण
महिलाओं की 10 मीटर एयर राइफल का स्वर्ण पदक पूजा घटकर के नाम रहा। शहजार ने इस स्पर्धा में 581 अंक हासिल किए, वहीं ओमकार को 576 और जीतू को 571 अंक मिले। इस स्पर्धा में उनकी टीम की साथी खिलाड़ी अंजुम मुदगिल ने रजत पदक पर कब्जा जमाया। इस स्पर्धा में मेघना सज्जनार को पांचवां स्थान हासिल हुआ। पूजा को इस स्पर्धा में 249.8 अंक हासिल हुए, वहीं अंजुम को 248.7 अंक मिले। मेघना ने 183.8 अंक अपने नाम किए। भारत ने अब तक इस टूर्नामेंट में तीन स्वर्ण, दो रजत और दो कांस्य पदक हासिल किए हैं।
हिना सिद्धू ने रचा इतिहास

महिला निशानेबाज हिना सिधू ने कॉमनवेल्थ शूटिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीतकर देश का नाम एक बार रोशन किया था। हिना ने 10 मीटर एयर पिस्टल इवेंट में ये पदक हासिल किया था। हिना ने चैंपियनशिप की 10 मीटर एयर पिस्टर शूटिंग इवेंट में 626.2 का स्कोर किया और स्वर्ण पदक पर निशाना लगाने में सफलता हासिल की। ये हिना का लगातार दूसरा अंतरराष्ट्रीय स्वर्ण पदक है। पिछले हफ्ते ही उन्होंने भारत के जीतू राय के साथ मिलकर आईएसएसएफ विश्व कप की 10 मीटर पिस्टल मिक्स्ड डबल्स प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक हासिल किया था।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
