धोनी ने बर्थ-डे पर हासिल किया यह खिताब, जानें क्या है खास?

दुनिया में ‘कैप्टन कूल’ के नाम से मशहूर महेंद्र सिंह धोनी का आज यानि 7 जुलाई को 37वां जन्मदिन है। अपने जन्मदिन से पहले उन्होंने खास उपलब्धि हासिल की है। वह 500 अंतरराष्ट्रीय मैच खेलने वाले क्लब में शामिल होने वाले तीसरे खिलाड़ी बन गए है। उनसे पहले इस लिस्ट में चोटी पर सचिन तेंदुलकर (664 अंतरराष्ट्रीय मैच) हैं जो 2013 में अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायर हो चुके हैं। वहीं राहुल द्रविड़ इस लिस्ट में दूसरे पायदान पर हैं, जिन्होंने 509 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं।
महेंद्र सिंह धोनी ने कार्डिफ के मैदान पर उतरने से पहले 499 मैच अपने 14 साल के करियर में खेल लिए थे। महेंद्र सिंह धोनी ने अपना पहला एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच 2004 में बांग्लादेश के खिलाफ खेला था। 2005 में उन्होंने श्री लंका के खिलाफ अपना पहला टेस्ट मैच खेला था। 2006 में वह भारत के पहले टी-20 अंतरराष्ट्रीय मैच में टीम का हिस्सा थे। शानदार खेल की वजह से वह टीम इंडिया में बने हुए है।
महेंद्र सिंह धोनी ने 90 टेस्ट, 318 वनडे और 92 टी-20 इंटरनैशनल मैच खेले हैं। उन्होंने टेस्ट क्रिकेट में 4876 रन बनाए हैं। धोनी ने अपने टेस्ट करियर में 6 बार शतक, 1 दोहरा शतक और 33 अर्धशतक जडे हैं। अब वह टेस्ट करियर से अलविदा ले चुके हैं। वनडे इंटरनैशनल में उनके नाम 51.37 के बल्लेबाजी औसत से 9967 रन बनाए हैं। वनडे में धोनी 10 शतक, 67 अर्धशतक जड़ चुके हैं। टी-20 इंटरनैशनल मैचों में उनके नाम 1455 रन हैं। टी-20 करियर में धोनी ने अबतक सिर्फ 2 अर्धशतक ही जड़े हैं। धोनी ने मैदान पर स्टंप्स के बीच भी कमाल दिखाया है। उनके नाम टेस्ट क्रिकेट में 256 कैच और 58 स्टंप्स दर्ज हैं। एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैचों में उनके नाम 297 कैच और 107 स्टंप्स हैं।
टी-20 के मुकाबलों में अभी तक उनके नाम 49 कैच और 33 स्टंप्स हैं। सचिन ने अपने 24 साल लंबे अंतरराष्ट्रीय करियर में 664 (463 वनडे, 200 टेस्ट, 1 टी20 इंटरनैशनल) मैच खेले हैं। वहीं राहुल द्रविड़ ने 509 (164 टेस्ट, 344 वनडे, 1 टी20 इंटरनैशनल) मैच खेले हैं। इस फेहरिस्त में महेला जयवर्धने (652), रिकी पोंटिंग (560), शाहिद अफरीदी (524) और जैक कैलिस (519) के नाम भी शामिल हैं।
सहवाग ने अपने अंदाज में दी धोनी को बधाई
टीम इंडिया के पूर्व सलामी बल्लेबाज वीरेंद्र सहवाग ने चुटीले अंदाज में धोनी को बधाई दी है। सहवाग ने हमेशा ही धोनी की कप्तानी की तारीफ की है। वह यह भी कह चुके हैं कि 2019 में विश्वकप के लिए धोनी का कोई दूसरा ऑप्शन नहीं हो सकता है। सहवाग ने जहां साल 1999 से वनडे टीम से अपने करियर की शुरुआत की थी और 2012 में आखिरी इंटरनेशनल वनडे खेला था। वहीं धोनी ने दिसंबर 2004 में अपना पहला वनडे खेला था और अभी भी टीम इंडिया का हिस्सा हैं। दोनों ने ही काफी समय तक साथ साथ क्रिकेट खेला हैं। 2012 के विश्वकप में सहवाग का भी पूरा साथ महेंद्र सिंह धोनी को मिला था। सहवाग ने अपने ट्वीट में कहा, “आप का जीवन इस स्ट्रैच से कहीं लंबा हो और आप हर चीज में अपनी स्टपिंग से भी ज्यादा तेजी से खुशियां ढूंढें। ओम फिनिशाय नमः।
संबंधित खबरें
सोसाइटी से
अन्य खबरें
Loading next News...
